रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए करें योग- डॉ. रमेश कुमार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए करें योग- डॉ. रमेश कुमार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- विश्व योग दिवस के उपलक्ष में अध्यात्म योग संस्थान, द्वारका नई दिल्ली ने गूगल मीट पर अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन का आयोजन किया। संस्था के अध्यक्ष डॉ रमेश कुमार ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन में 4 देशों के 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया और तनाव मुक्ति के लिए योग विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
डॉ. सोमबीर आर्य अटलांटा, अमेरिका ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि लॉकडाउन और करोना के काल में उपजे हुए तनाव को योगाभ्यास द्वारा समाप्त कर सकते हैं। हांगकांग से डॉक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया की प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से हम तनाव मुक्त हो सकते हैं।
ईरान से आचार्य योगेश जी ने बताया योगाभ्यास के द्वारा हम अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं इसलिए प्रयास करें कि प्रतिदिन योग और प्राणायाम आदि का अभ्यास करें। पतंजलि योगपीठ से डॉ. निधीश यादव ने बताया कि आसनों को करने से हमारे शरीर के विभिन्न जोड एवं ग्रथियों के स्राव का संतुलन बना रहता है इसलिए प्रतिदिन आसनों का अभ्यास करना चाहिए जिससे हमारा शरीर स्वस्थ मजबूत चुस्त और दुरुस्त बना रहे। प्रो. विक्रम सिंह, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने बताया कि यदि प्रतिदिन शारीरिक श्रम, व्यायाम या योगाभ्यास करने से करोना जनित तनाव को और अन्य बीमारियों को दूर किया जा सकता है। इसलिए प्रतिदिन हमें शारीरिक श्रम करना चाहिए।
कार्यक्रम के समापन पर संस्था के महासचिव अनिल बाल्यान ने सभी आए हुए अतिथियों एवं वक्ताओं का धन्यवाद किया और अपना कीमती समय देने के लिए आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में चरण सिंह यादव, ओम प्रकाश शर्मा, रामधन शर्मा, गजराज सिंह यादव, ऋषि पाल आर्य इत्यादि गणमान्य ऑनलाइन मौजूद रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox