हरियाणा के छोरे को दिल दे बैठी मैक्सिकन डाना, रात 8 बजे कोर्ट खोल कर हुई शादी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा के छोरे को दिल दे बैठी मैक्सिकन डाना, रात 8 बजे कोर्ट खोल कर हुई शादी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/रोहतक/हरियाणा/मनोजीत सिंह/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कहते हैं सच्चे प्यार के लिए लोग सात समंन्दर भी पार कर लेते है। ऐसा ही वाक्या उस समय सामने आया जब अपने प्यार को पाने के लिए मैक्सिकन लड़की डाना ने लाॅक डाउन की भी परवाह नही की और अपने प्रेमी से शादी कर ली। रोहतक में देशी युवक और विदेशी युवती की शादी रात 8 बजे हुई। डीएम ने रात 8 बजे स्पेशल कोर्ट खुलवाकर रोहतक के युवक निरंजन की मैक्सिको की युवती डाना जोहेरी ओलिवेरोस क्रूज से शादी करवाई।

कोर्ट में एक दूसरे को वरमाला पहनाते हुए प्रेमी जोड़ा।


                                    बता दें कि दोनों की मुलाकात तीन साल पहले हुई थी। दोनों 2017 में ऑनलाइन स्पेनिश लैंग्वेज कर रहे थे। उस दौरान दोनों की मुलाकात हुई और दोनो एक दूसरे को दिल बैठे। बात जब शादी तक पंहुची तो इस बीच लॉक डाउन हो गया और शादी रुक गयी। जब जिला मजिस्ट्रेट आर एस वर्मा को इसकी सूचना मिली तो कोर्ट खुलवाया और दोनों की शादी करवा दी। हालाँकि इससे पहले 2018 में मैक्सिको से टूरिस्ट वीजा पर डाना रोहतक आई थी, लेकिन उस समय नागरिकता के चलते दोनो की शादी नहीं हो पाई थी। रोहतक की सूर्य कॉलोनी में निरंजन कश्यप रहते है। तीन साल पहले मैक्सिकन लड़की डाना से ऑनलाइन हुई दोस्ती के बाद अब लॉकडाउन में दोनों ने रोहतक की जिला मजिस्ट्रेट की कोर्ट में सोमवार रात 8 बजे शादी की रस्में पूरी की। शादी के इस मौके पर युवक निरंजन के पिता और युवती की मां बतौर गवाह प्रस्तुत हुई। वहीँ जब यह शादी हो रही थी तो कुछ कर्मचारी भी मौजूद थे। हालाँकि 24 अप्रैल को लड़की की मां को वापस जाना था लेकिन लाॅक डाउन के चलते अब 5 मई की फ्लाइट की बुक की गयी है।
                                        निरंजन ने पहले होटल मैनेजमेंट का कोर्स भी किया हुआ हैं। इसके बाद उसने ऑनलाइन लैंग्वेज कोर्स में दाखिला ले लिया। 2017 में वह लड़की से मिलने मैक्सिको भी गया। नवंबर 2018 में लड़की डाना मैक्सिको से टूरिस्ट वीजा पर मां मिरियम क्रूज टोरेस के साथ रोहतक लड़के व् उसके घर को देखने के लिए आई थी। उस समय निरंजन के जन्मदिन पर ही सगाई की रस्मों को पूरा कर लिया गया, लेकिन शादी में नागरिकता अड़चन बनी हुई थी। ऐसे में मंजूरी के लिए जिला मजिस्ट्रेट के यहां पर अप्लीकेशन लगाई गई। जिला मजिस्ट्रेट की ओर से लॉकडाउन से पूर्व शादी पर किसी को परेशानी न हो, इसके लिए पब्लिक नोटिस निकलवाया गया था। अब लाॅकडाउन के चलते शादी की रस्में अटकी हुई थी।
वहीँ युवक के पिता श्याम कुमार का कहना है कि 11 फरवरी को यहां पर उनकी बहू डाना और उनकी समधन आई थी। सोचा था एक महीने में काम पूरा हो जाएगा, लेकिन लॉकडाउन के चलते सब काम रुक गए। इसके चलते डाना की मां की 24 अप्रैल को जो फ्लाइट बुक की गई थी। वह भी बदलकर 5 मई तक करवा दी है। मैक्सिको में  डाना के पिता, छोटी बहन और दादी के अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी रहते हैं। वहां भी अभी कोरोना वायरस का असर है। कानूनी पेचिदगियों को दूर कर वापस लौटना भी जरूरी है।. अब लॉकडाउन के दौरान शादी समारोह का भी ठीक से आयोजन नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि डाना रोहतक में आकर उसका मन लग गया है और घर के सभी काम भी खुद करती है। हरियाणवी खाना भी बनाती है और चाव से खाती भी है। वहीँ निरंजन ने बताया सभी लोगों ने सहयोग किया तभी हमारी शादी हो पायी। वह सभी का आभार प्रकट करते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox