नजफगढ़ की जलभराव की समस्या का होगा जल्द समाधान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ की जलभराव की समस्या का होगा जल्द समाधान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पिछले काफी समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे नजफगढ़ वासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। नजफगढ़ में मैट्रो का काम कर रही डीएमआरसी ने लोगों को जलभराव की समस्या से बचाने के लिए नजफगढ़ में एक 5 लाख लीटर का अंडर ग्राउंड वाॅटर स्टोरेज वेल बनाने की घोषणा की है ताकि बरसात का पानी सड़कों की बजाये कुएं के रास्ते जमीन में चला जाये। इसके निर्माण के साथ ही नजफगढ़ में जलभराव की समस्या से लोगों को छुटकारा मिल जायेगा। शनिवार को पीडब्ल्यूडी के एक्सीयन आर. के. शर्मा ने एक पत्र के माध्यम से इसकी जानकारी नजफगढ़ व्यापार मंडल को भेजी है जिसके चलते नजफगढ व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरेन्द्र सिंघल ने डीएमआरसी व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का आभार जताया है।
गौरतलब है कि नजफगढ़ में पिछले काफी समय से हर बरसात के साथ ही नजफगढ़ की सड़के व बाजार जलमग्न हो जाता था जिसकारण वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। वहीं बाजार में सड़कों पर जलभराव व दूकानों में पानी घुस जाने से व्यापारी वर्ग काफी नुकसान झेल रहा था। इसकी शिकायत विधायक से लेकर मुख्यमंत्री व उपराज्यपाल को भी कई बार की गई थी लेकिन फिर भी समस्या का कोई समाधान नही निकल पा रहा था। इस संबंध में नजफगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरेन्द्र सिंघल ने बताया कि उन्होने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को भी मौके का मुआयना कराया और इसके समाधान के लिए लिखा। लेकिन समस्या का समाधान डीएमआरसी ने निकाल दिया है। उन्होने कहा कि यदि नजफगढ़ में डीएमआरसी नही आई होती तो शायद अभी भी समस्या का समाधान नही निकल पाता। इस संबंध में पीडब्लयूडी के एक्सीयन आरके शर्मा ने उन्हे पत्र लिखकर सूचित किया है कि डीएमआरसी नजफगढ़ में जलभराव को रोकने के लिए 5 लाख लीटर का एक अंडर ग्राउंड वाॅटर स्टोरेज वेल बनायेगी। जिसे बरसात के बाद तुरंत शुरू कर दिया जायेगा। उन्होने कहा कि अगर डीएमआरसी की ढांसा स्टैंड पर निर्माण साईट नही धंसती तो भी शायद यह काम नही हो पाता लेकिन अब नजफगढ़ वासियों को जलभराव से जल्द राहत मिल जायेगी। डीएमआरसी ने कहा कि 6 महीने में काम पूरा हो जायेगा और नजफगढ़ फिरनी व बाजार का बरसात का सारा पानी इस कुएं में आ जायेगा। जिससे लोगों की समस्या का समाधान होने के साथ-साथ 5 लाख लीटर पानी दूसरे कामों में भी प्रयोग किया जा सकेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox