हरियाणा सरकार ने वापस लिया लाॅकडाउन का आदेश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा सरकार ने वापस लिया लाॅकडाउन का आदेश

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हरियाणा में कोरोना बिमारी के फैलाव को देखते हुए सरकार ने प्रदेश में सप्ताह के शुरू में सोमवार व मंगलवार को लाॅकडाउन के घोषणा की थी। जिसमे सभी बाजार बंद रहने के आदेश दिये गये थे। लेकिन अब सरकार दो दिवसीय लॉकडाउन के आदेश को वापस ले लिया है। इस बात की जानकारी हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर दी। विज ने ट्वीट कर लिखा कि केंद्र सरकार ने अनलॉक- 4 में प्रदेश सरकारों को लॉकडाउन करने का अधिकार नहीं दिया है। इसलिए हरियाणा सरकार का दिनांक 28 अगस्त सोमवार और मंगलवार को बाजार बंद रखने का आदेश वापस ले लिया गया है। अब कोई लॉकडाउन नहीं होगा।
बता दें कि 28 अगस्त को जारी आदेश में हरियाणा सरकार ने सप्ताहांत के बजाय शुरू के दो दिन लॉकडाउन का निर्णय लिया था। शहरी क्षेत्रों में शनिवार, रविवार की जगह सोमवार और मंगलवार को दुकानें, शॉपिंग मॉल बंद करने थे। आवश्यक वस्तुओं की दुकानों इसमें छूट दी गई थी। जरूरी सामान की आपूर्ति भी बाधित नहीं होगी। शनिवार, रविवार को दुकानें बंद रखने का व्यापारी विरोध कर रहे थे। कांग्रेस विधायकों ने भी इसके विरोध में आवाज बुलंद की थी। उन्होंने यह तर्क देकर विरोध जताया था कि दुकानों को बंद करने से अर्थव्यवस्था और खराब रहेगी।
अगर दुकानें बंद रखनी हैं तो फिर ठेके क्यों खोले जा रहे हैं। आदेश में सोमवार व मंगलवार को सार्वजनिक और निजी कार्यालय के खुले रहने की बात कही गई थी।
बता दें कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शुक्रवार को हालात की समीक्षा की थी। कोविड-19 का प्रसार रोकने के लिए प्राधिकरण की राज्य कार्यकारी समिति की चेयरपर्सन केशनी आनंद अरोड़ा की अध्यक्षता में शहरी क्षेत्र में दुकानों व मॉल को बंद रखने का फैसला लिया गया था। इसे लागू कराने के आदेश सभी डीसी, एसपी को जारी कर दिए गए थे। हालांकि केंद्र सरकार की जारी गाइडलाइन के बाद हरियाणा सरकार ने अपना आदेश वापस ले लिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox