
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वे में दिल्ली की सफाई के मामले में खराब रैंकिंग आई है जिसे लेकर आज आम आदमी पार्टी ने अलग-अलग इलाकों में बैनर लगाकर एमसीडी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आप का आरोप है कि प्रधानमंत्री के सफाई के नारे को भाजपा शासित एमसीडी ही पलीता लगा रही है और बदनाम आम आदमी पार्टी को करने की कोशिश की जा रही है।
दिल्ली के बारापुला फ्लाईओवर पर भी बैनर लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता नजर आये। आम आदमी पार्टी का कहना है कि स्वच्छता सर्वे में खराब रैंकिंग के बावजूद बीजेपी शासित एमसीडी सोई हुई है. दिल्ली की सफाई को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। प्रधानमंत्री स्वच्छता की बात करते हैं और दिल्ली में बीजेपी शासित एमसीडी ही इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। हालांकि एमसीडी को फंड न दिये जाने पर आम आदमी पार्टी का कहना है कि कांग्रेस की सरकार से ज्यादा फंड दिल्ली सरकार एमसीडी को दे रही है। फिर भी एमसीडी सफाई के बदले फंड का दुरूपयोग कर रही है।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी