डियर फैट, अब खत्म होने की तैयारी कर लो-करीना कपूर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

डियर फैट, अब खत्म होने की तैयारी कर लो-करीना कपूर

मुंबई/ नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- अभिनेत्री करीना कपूर खान ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके फिट रहने की अपनी इच्छाशक्ति को दिखाया है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपनी एक फोटो भी पोस्ट की है जिसमें उन्होंने लिखा है कि, ‘डियर फैट, मरने की तैयारी करो…’ फिट रहने की इच्छा दिखाते हुए उन्होंने लिखा है कि स्थिति कितनी भी गंभीर क्यों न हो, फिट बने रहना जरूरी है। करीना कपूर खान ने वर्कआउट पर जाने से पहले यह पोस्ट शेयर किया है।

https://www.instagram.com/p/CBDNk4wpuZQ/

सोनम कपूर ने इस पर दी प्रतिक्रिया
अभिनेत्री सोनम कपूर ने इस पर प्रतिक्रिया दी और मसल की एक इमोजी शेयर कर दी। करीना के प्रशंसकों ने उनकी पोस्ट पर कई तरह के जवाब दिए है। एक यूजर ने लिखा है, आप इतने फिट हैं! मुझे आपकी फिटनेस शैली पसंद है’। करीना के एक और प्रशंसक ने लिखा है- ‘Wowww. Whatta beauty.’  इसके अलावा कई अन्य लोगों ने उनकी पोस्ट पर आग और दिल की एमोजी शेयर की हैं।

करीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। गुरुवार को उन्होंने अपने बेटे तैमूर और सैफ अली खान की तस्वीरें पोस्ट की थीं जिस पर लिखा था- ‘सैफ ने कहा, ‘मैं हमेशा करीना से पीछे रह गया’… टीम ने इसे सचमुच माना।’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox