”रामायण: पार्ट 1′ का ट्रेलर रिलीज”

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-रणबीर बने भगवान राम, यश के रावण अवतार ने जीता दिल -दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

मुंबई/सिमरन मोरया/-  निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ का ऑफिशियल ट्रेलर बुधवार को शुभ ब्रह्म मुहूर्त में विश्वभर में रिलीज कर दिया गया। करीब 4 मिनट 9 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में भव्य विजुअल्स, दमदार एक्शन और भावनात्मक कहानी की झलक देखने को मिली। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ गया।

ट्रेलर की शुरुआत यश के रावण अवतार से होती है, जहां वह तीनों लोकों पर अपना अधिकार जताते नजर आते हैं। इसके बाद भगवान विष्णु के अवतार राम के रूप में रणबीर कपूर की एंट्री होती है, जिनका परिचय राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल अपनी प्रजा से कराते हैं।

ट्रेलर में अयोध्या की भव्यता, राम और सीता के विवाह, 14 वर्ष के वनवास, शूर्पणखा प्रसंग, सीता हरण और अंत में राम-रावण युद्ध की झलक दिखाई गई है। ट्रेलर के अंतिम दृश्य में भगवान राम का संवाद—”यदि रावण तीनों लोकों का स्वामी है, तो तीनों लोकों को उसकी मृत्यु देखनी होगी”—दर्शकों में रोमांच भर देता है।

फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण इसके शानदार विजुअल इफेक्ट्स हैं। ऑस्कर विजेता स्टूडियो DNEG द्वारा तैयार किए गए वीएफएक्स में लंका, युद्ध के विशाल दृश्य और पौराणिक संसार को बेहद भव्य तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

फिल्म प्राचीन भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित है और इसे दो भागों में बनाया जा रहा है। कहानी भगवान राम के जीवन, वनवास और रावण के खिलाफ धर्म की जीत को बड़े पर्दे पर भव्य रूप में पेश करेगी।

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं फिल्म का संगीत हंस जिमर और ए.आर. रहमान ने तैयार किया है, जो इसकी खासियतों में शामिल है।

निर्माताओं के अनुसार ‘रामायण: पार्ट 1’ दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 में दर्शकों के बीच आएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox