
गुभाना/सिमरन मोरया/- गांव गुभाना स्थित लोकहित पुस्तकालय में लोकहित समिति की ओर से महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद सरदार ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकहित समिति के अध्यक्ष नरेश कौशिक ने शहीद ऊधम सिंह के जीवन और उनके अद्वितीय साहस पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए लंदन जाकर जनरल डायर से जुड़े जिम्मेदार अधिकारी को सजा देने वाले शहीद ऊधम सिंह भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। उनका जीवन देशभक्ति, साहस और बलिदान की मिसाल है।
नरेश कौशिक ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीद ऊधम सिंह के आदर्शों और राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरणा लें तथा देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें।
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सूबेदार मेजर सुरेश कुमार, जय भगवान प्रधान, पहलवान रामकुमार, सतबीर सिंह, सुदेश कौशिक, दीपक कौशिक सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने शहीद ऊधम सिंह के अमर बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।





More Stories
सुल्तानपुर में कांग्रेसियों ने जयंती पर गांधी,शास्त्री व मसूरिया दीन पासी को किया याद..दी श्रद्धांजलि
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
गांधी जयंती पर राजघाट पहुंचे पीएम मोदी, बापू को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी