
नई दिल्ली/नजफगढ़/सिमरन मोरया/- श्री लखदातारी सेवा समिति, नजफगढ़ परिवार की ओर से 62वें श्री श्याम मासिक संकीर्तन का भव्य आयोजन श्याम विहार फेस-1 स्थित विक्रम जी और अंजू जी के निवास पर श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया।

समिति के संचालक शिव शंकर पंडित जी ने बताया कि संकीर्तन की शुरुआत विक्रम जी और उनके परिवार द्वारा विधि-विधान से ज्योत प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद भजन संध्या का शुभारंभ हुआ, जिसमें भक्त पूरी श्रद्धा के साथ बाबा श्याम के भजनों में झूम उठे।

कार्यक्रम में अशोक रोहिल्ला, शिवम वालिया, गोविंद मिश्रा ‘पागल’, लव कुश तथा भजन गायिकाओं शकुंतला शर्मा, रानी ठाकुर, मंजू अहलावत और खुशी सोलंकी ने अपने मधुर एवं भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

बाबा श्याम का आकर्षक एवं मनमोहक श्रृंगार श्याम सागर द्वारा किया गया। वहीं गणेश शाह ने साउंड व्यवस्था संभाली और अंकित म्यूजिकल ग्रुप ने संकीर्तन को मधुर संगीत से भक्ति रस में सराबोर कर दिया।
संकीर्तन के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए श्री श्याम रसोई, 56 भोग और फल प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई। पूरे आयोजन के दौरान भक्तों में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।





More Stories
आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: AATS टीम ने दो घोषित भगोड़ों को दबोचा, एक पर 40 तो दूसरे पर 15 आपराधिक मामलों में संलिप्तता
संसद से चलेगा देश, सड़क से नहीं… दिल्ली में प्रोटेस्ट पर रविशंकर प्रसाद का हमला
ममता बनर्जी ने थाने में शुरू किया धरना, अब तक 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी डिटेन
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन आज
राष्ट्रपति से मिले INDIA ब्लॉक के नेता
प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग, व्यापारी हितों के लिए कीं 8 महत्वपूर्ण घोषणाएं