देश में 14 दिन में दोगुने हो गये कोरोना के मामले

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश में 14 दिन में दोगुने हो गये कोरोना के मामले

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- लॉकडाउन-4.0 खत्म होने वाला है लेकिन देश में कोरोना संक्रमण के मामले रोजाना बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते 14 दिन में देश में कोरोना संक्रमण के मामले दुगुने हो गये है। एक हफ्ते में की करीब 50 हजार नए केस सामने आने सरकार के माथे पर चिंता की लकीरे दिखाई देनी शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को टर्की को पछाड़कर कोरोना के मामले में देश एशिया का पहला देश बना गया था।
                              इस संबंध में विश्व कोरोना मीटर संस्था के आंकड़े पेश करते हुए सीएमएएओ के अध्यक्ष व सीएफएलआई और आईएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर केके अग्रवाल ने कहा कि भारत में 14 दिन में कोरोना मरीजों की संख्या डबल हो गई है। अमेरिका 35 दिन, ब्राजील 13 दिन, रूस 18 दिन, यूके 35 दिन, इटली 55 दिन में मामले दुगुने हुए थे। विश्व कोरोना मीटर संस्था ने कोरोना पर 213 देशों का मूल्यांकन जारी किया है। विश्व में एक अपै्रल को एक मिलियन लोग संक्रमित थे और आज 30 मई को 6 मिलियन लोगों में संक्रमण फैल चुका है। फिर भी हम लाॅक डाउन में ढील की बात कर रहे है।            
                              भारत में लगातार आठ दिन से छह हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को तो रिकॉर्ड 7,466 नए मामले सामने आए और आंकड़ा 165799 तक पहुंच गया। इसके साथ ही तुर्की को पछाड़कर भारत उन शीर्ष नौ देशों में शामिल हो गया जहां सबसे ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में हैं। शीर्ष आठ देशों में अमेरिका, ब्राजील, रूस, ब्रिटेन, स्पेन, इटली, फ्रांस और जर्मनी शामिल हैं। हालांकि, देश में 14 दिन में केस दोगुने हो रहे हैं लेकिन यही रफ्तार रही तो अगले पांच दिन में दो लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के दायरे में होंगे। मुंबई, चेन्नई, पुणे, अहमदाबाद और इंदौर समेत देश के 15 शहरों में 70 फीसदी से ज्यादा मामले हैं। हालांकि, लखनऊ-कानपुर और बेंगलुरु जैसे शहरों में संक्रमण अपेक्षाकृत कम है। देश में 24 घंटों में 175 लोगों की मौत हुई और अब तक 4706 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि चीन में 4634 लोगों की मौत हुई है। एक हफ्ते से देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा औसतन 160 है और यह लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि, थोड़ी राहत है कि 71,105 लोग बीमारी से उबर चुके हैं। देश में स्वस्थ होने वालों की दर 42.89 है।
                           राज्यों की बात करें तो दिल्ली, तमिलनाडु में संक्रमण की रफ्तार तेज है। दिल्ली में तो रोजाना एक हजार से ज्यादा मामले सामने आने लगे हैं। वहीं, तमिलनाडु में चुनौतीपूर्ण हालात हैं, यहां औसतन 800 से ज्यादा नए मामले दर्ज हो रहे हैं। सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र व गुजरात में बीते चार दिनों में रफ्तार कुछ थमी है। वहीं, डब्ल्यूएचओ ने कहा कि हमें कोरोना के एक और झटके के लिए तैयार रहना चाहिए। जैसे-जैसे लॉकडाउन में ढील बढ़ेगी, संक्रमण के मामलों में एक और बड़ा उछाल आ आएगा जिसके लिए हमें तैयार रहना चाहिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox