
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नगर निगम गुरुग्राम द्वारा सुशासन दिवस पर मनाए गए जीरो वेस्ट डे को गुरुग्राम के नागरिकों ने सफल बनाया है। इसके लिए गुरुग्राम की मेयर मधु आजाद तथा निगमायुक्त विनय प्रताप सिंह ने नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया है।
प्रेस को जारी बयान में मेयर तथा निगमायुक्त ने कहा कि जीरो वेस्ट डे के शुभारंभ के दिन गुरुग्राम के नागरिकों का भरपूर समर्थन मिला। नागरिकों ने अपने घरों में गीले, सूखे और घरेलू हानिकारक कचरे को अलग-अलग करने में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। नगर निगम गुरुग्राम की घर-घर से कचरा एकत्रित करने वाली गाड़ियों के कर्मचारियों की भूमिका भी सराहनीय रही। गाड़ियों ने केवल गीला कचरा एकत्रित करके ट्रांसफर स्टेशनों तक पहुंचाया, जहां से डी-सेंट्रलाइज्ड कम्पोस्ट प्लांट में पहुंचाया गया। दरबारीपुर रोड़ स्थित कम्पोस्ट प्लांट में कचरे से खाद बनाने की प्रक्रिया की जा रही है।
नगर निगम गुरुग्राम के सयुंक्त आयुक्त (स्वच्छ भारत मिशन) धीरज कुमार ने गुरुग्राम वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नागरिकों के सहयोग से जीरो वेस्ट डे के सकारात्मक परिणाम आये हैं। उन्होंने बताया कि 100 टन से अधिक गीला कचरा जीरो वेस्ट डे के तहत एकत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह एक शुरुआत थी, जिसे आगे भी किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने घर में अलग-अलग डस्टबीन रखें तथा गीले, सूखे व घरेलू हानिकारक कचरे को अलग अलग डस्टबीन में ही डालें। इससे कचरे का सही निस्तारण होगा तथा हमारा शहर स्वच्छ बनेगा। उन्होंने एक बार फिर पॉलिथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बन्द करने का आह्वान नागरिकों से किया।





More Stories
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
एक करोड़ की रंगदारी का नेटवर्क बेनकाब, STF ने तीन आरोपियों को दबोचा
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
बेटी संबंध बनाते वक्त रिकॉर्ड करती थी प्राइवेट वीडियो, फिर पिता करता था ब्लैकमेल! SO की मौत के बाद बस्ती में खुला हनीट्रैप का बड़ा खेल!