प्रधान मंत्री ने कांग्रेस पर किया पलटवार, कहा लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने वाले ही कर रहे लोकतंत्र की हत्या

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्रधान मंत्री ने कांग्रेस पर किया पलटवार, कहा लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने वाले ही कर रहे लोकतंत्र की हत्या

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र नहीं है। जिसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कुछ लोग मुझे लोकतंत्र का पाठ पढ़ा रहे हैं, लेकिन खुद सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी पुडुचेरी में चुनाव नहीं करा पाए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ करते हुए कहा, राज्य के लोगों को लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए बधाई देना चाहूंगा। डीडीसी चुनाव ने जम्मू-कश्मीर के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा है। सर्दी और कोरोना महामारी के बावजूद भी लोग बूथ तक पहुंचे।
दरअसल, हाल ही में जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव हुए, इसे लेकर माना जा रहा था कि आतंकी घटनाओं के बीच चुनाव कराना आसान नहीं होगा, लेकिन चुनाव आयोग ने बखूबी इस कार्य को पूरा किया है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, जम्मू-कश्मीर में इन चुनावों ने ये भी दिखाया कि हमारे देश में लोकतंत्र कितना मजबूत है। लेकिन एक पक्ष और भी है, जिसकी तरफ मैं देश का ध्यान आकर्षित कराना चाहता हूं। पुडुचेरी में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पंचायत और म्यूनिसिपल इलेक्शन नहीं हो रहे।
उन्होंने कहा, आप हैरान होंगे, सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में ये आदेश दिया था। लेकिन वहां जो सरकार है, इस मामले को लगातार टाल रही है। पुडुचेरी में दशकों के इंतजार के बाद साल 2006 में स्थानीय निकाय चुनाव हुए थे। इन चुनावों में जो चुने गए उनका कार्यकाल साल 2011 में ही खत्म हो चुका है। लेकिन अभी तक यहां चुनाव नहीं कराए गए हैं। हमने एक साल के भीतर ही जम्मू-कश्मीर में त्रिस्तरीय चुनाव करा दिए।
जम्मू-कश्मीर में हुए डीडीसी चुनाव की सफलता को लेकर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, एक समय था जब हम जम्मू कश्मीर सरकार का हिस्सा थे, लेकिन हमने उस सत्ता सुख को छोड़ दिया था। सरकार छोड़ने का हमारा तब मुद्दा यही था कि पंचायती चुनाव कराओ, जम्मू कश्मीर के ग्रामीणों को उनका हक दो। उन्होंने कहा, बीते वर्षों में हमने जम्मू-कश्मीर में ग्रासरूट डेमोक्रेसी को जमीनी स्तर पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती के लिए दिन रात काम किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा, इन चुनावों में जम्मू-कश्मीर के लोगों ने लोकतंत्र की जड़ों को और मजबूत किया है। जम्मू-कश्मीर में ये त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था एक प्रकार से महात्मा गांधी का ग्राम स्वराज का सपना पूरा किया है। देश में जो पंचायती राज व्यवस्था है उसने आज जम्मू-कश्मीर की धरती पर पूर्णता को प्राप्त किया है। जम्मू-कश्मीर में इन चुनावों ने ये भी दिखाया कि हमारे देश में लोकतंत्र कितना मजबूत है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि गांव के विकास में, गांव के लोगों की भूमिका सबसे ज्यादा रहे और इसके मद्देनजर योजना बनाने से लेकर अमल और देखरेख तक पंचायती राज से जुड़े संस्थानों को ज्यादा ताकत दी जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox