
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मोहन गार्डन पुलिस ने कोरोना काल में जेल बेल पर छुटे एक स्नेचर व वाहन चोर को एक चोरी की स्कूटी व अवैध हथियार के साथ पकड़ा है। आरोपी पर पहले से स्नेचिंग व वाहन चोरी के छः मामले दर्ज है। उत्तमनगर थाने में एक वाहने चोरी के मामले में आरोपी जेल में गया था। जो इस समय जमानत पर बाहर है। जिसे पकड़कर पुलिस ने दौबारा जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी से एक देसी पिस्टल व एक चोरी की स्कूटी बरामद की है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका डीसीपी एंटो अलफोंस ने बताया कि मोहन गार्डन में गश्त के दौरान सिपाही हरदेव व औमप्रकाश ने एक स्कूटी सवार को देखा जो काफी संदिग्ध हालात में स्कूटी चला रहा था। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ आरंभ की और स्कूटी के कागजात दिखाने को कहा तो वह ठीक से जवाब नही दे पाया और ना ही कागजात दिखा पाया जिस पर पुलिस ने उससे गहनता से पूछताछ आरंभ की और पता चला की वह स्कूटी उत्तमनगर से चुराई गई है। पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी चंदन सिंह पुत्र कुंवर सिंह निवासी भगवती विहार एक्सटेंशन दिल्ली को पकड़ कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पहले ही स्नेचिंग व वाहन चोरी के छः मामले दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”