एसएससी जीडी भर्ती-2018 के उम्मीदवारों को जल्द मिले नियुक्ति पत्र- महासचिव रणबीर सिंह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एसएससी जीडी भर्ती-2018 के उम्मीदवारों को जल्द मिले नियुक्ति पत्र- महासचिव रणबीर सिंह

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वैलफेयर एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह की अगुवाई में पूर्व अर्धसैनिक बलों के प्रतिनिधि मंडल ने पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों व उनके परिवारों की भलाई संबंधित मुद्दों को लेकर शांति रक्षक बल सीआरपीएफ के मुखिया एव कल्याण एवं पुनर्वास बोर्ड (वार्ब) चेयरमैन डॉ आनन्द प्रकाश माहेश्वरी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा जिसमें एसएससी जीडी-2018 भर्ती के उम्मीदवारों को जल्द नियुक्ति पत्र सौंपे जाने की मांग की।
मध्यप्रदेश संगठन के संयोजक जयेंद्र सिंह राणा ने अर्धसैनिक बलों के बच्चों की बेहतर शिक्षा के वास्ते सरदार पटेल के नाम पर राज्यों की राजधानियों में अर्धसैनिक स्कूल खोलने एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सीजीएचएस डिस्पेंसरी का विस्तार करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस के लिए संगठन ने मांग की कि देश में सर्वेक्षण करवाया जाए कि कौन कौन से जिलों में बहुतायत संख्या में पैरामिलिट्री परिवार निवास करते हैं। वहां सीजीएचएस डिस्पेंसरी खोली जाएं। जिसका जिक्र 28 जुलाई को माननीय ग्रह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय से मुलाकात दौरान किया गया था। महासचिव रणबीर सिंह ने एसएससी जीडी भर्ती 2018 ( 60 हजार उम्मीद्वार जो कि आने वाले कल में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों का हिस्सा बनेंगे) मेडिकल प्रक्रिया में तीव्रता लाने की गुजारिश की ताकि युवा राष्ट्र की बाहरी व अंदरूनी सुरक्षा संभाल सकें।
वीएस कदम कोषाध्यक्ष ने डीजी साहब से सेना की तर्ज पर अर्ध सैनिक बलों के जवानों को भी एक्समैन स्टेटस एवं राज्यों में जिला स्तर पर अर्ध-सैनिक कल्याण बोर्ड की स्थापना के माननीय ग्रह मंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात कर अमलीजामा पहनाये जाने की मांग की। दिल्ली अध्यक्ष उमेद मलिक ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमती चंचला पत्नी स्वर्गीय सिपाही अमित कुमार झा को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति व हवलदार मामचंद जिसको 25 साल हो गए वालंटियर पैंशन को लेकिन आज तक पेंशन नहीं मिली। डीजी साहब से अतिशीघ्र पैंशन जारी करने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने डीजी साहब से अनुरोध किया कि कम से कम साल में एक बार वार्ब की मीटिंग अवश्य बुलाई जाए जिसमें विभिन्न एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox