उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की महिला सुरक्षा के लिए विशेष फुट पेट्रोलिंग, महिलाओं और बच्चों में बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की महिला सुरक्षा के लिए विशेष फुट पेट्रोलिंग, महिलाओं और बच्चों में बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

-महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ ब्यूरो,: दिल्ली पुलिस के उत्तर-पश्चिम जिला द्वारा पार्कों, सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील इलाकों में विशेष फुट पेट्रोलिंग की जा रही है। इस पहल के तहत महिला पुलिसकर्मी विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रही हैं।

फुट पेट्रोलिंग के दौरान महिला पुलिसकर्मी महिलाओं, बच्चों, छात्र-छात्राओं, किशोरों, वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं और चिंताओं को समझ रही हैं। साथ ही, लोगों को जागरूक करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया जा रहा है।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाना, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी मजबूत करना और महिलाओं व बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना है। इसके माध्यम से पुलिस और आम जनता के बीच आपसी विश्वास तथा सहयोग को भी मजबूत किया जा रहा है।

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि आपातकालीन स्थिति या किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत 112 पर कॉल करें अथवा नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करें।

महिला सुरक्षा, सतर्क पुलिसिंग और जनविश्वास को मजबूत करने की दिशा में उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की यह पहल महत्वपूर्ण है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox