दिल्ली: जाफराबाद में रेस्टोरेंट में लगी आग, जान बचाने के लिए इमारत से कूदे लोग, कर्मचारियों ने बुझाई आग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली: जाफराबाद में रेस्टोरेंट में लगी आग, जान बचाने के लिए इमारत से कूदे लोग, कर्मचारियों ने बुझाई आग

-रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. पुलिस के मुताबिक घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ ब्यूरो,: राजधानी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में मंगलवार रात ऊधम रेस्टोरेंट में आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई. आग की चपेट में आने के डर से कुछ लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए इमारत से छलांग लगा दी. नीचे मौजूद लोगों कैंच कर कूदने वाले लोगों को सुरक्षित बचाया. आग लगने के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच दहशत फैल गई और लोग खुद को सुरक्षित निकालने की कोशिश करने लगे थे. हालांकि, बिना दमकल की गाड़ी के कर्मचारियों ने आग बुझा दी.

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक 13 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10:34 बजे वेलकम थाना क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिली थी. मौजपुर स्थित मुख्य जाफराबाद रोड पर दुकान नंबर 169 में बने ऊधम सिंह रेस्टोरेंट की रसोई में आग लगी थी. रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. पुलिस के मुताबिक घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

आग लगते ही मची अफरा-तफरी, जान बचाने की कोशिश में लोग

जाफराबाद के मौजपुर इलाके में स्थित ऊधम सिंह रेस्टोरेंट में मंगलवार रात आग लगने की घटना सामने आई. रेस्टोरेंट की रसोई में आग लगने के बाद वहां मौजूद लोगों के बीच दहशत फैल गई. आग से बचने के लिए कुछ लोग इमारत से नीचे कूद गए. आग के बीच खुद को सुरक्षित निकालने की कोशिश में लोगों ने अपनी जान बचाने का प्रयास किया. गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बच गए.

रसोई में लगी थी आग, कर्मचारियों ने पाया काबू

दिल्ली पुलिस के मुताबिक 13 अक्टूबर की रात करीब 10:34 बजे वेलकम थाना क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि मौजपुर में मुख्य जाफराबाद रोड पर स्थित ऊधम सिंह रेस्टोरेंट की रसोई में आग लगी थी. ये रेस्टोरेंट दुकान नंबर 169 में स्थित है. पुलिस के मुताबिक रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने आग को पूरी तरह बुझा दिया था. घटनास्थल पर दमकल की एक गाड़ी भी पहुंची.

किसी के घायल होने की सूचना नहीं

दिल्ली पुलिस के मुताबिक आग लगने की घटना के बाद राहत की बात यह रही कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. शुरुआती जानकारी में लोगों के इमारत से कूदकर जान बचाने की बात सामने आई, लेकिन पुलिस के मुताबिक में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं की गई है.

आग लगने के कारणों की जांच जारी

फिलहाल रेस्टोरेंट की रसोई में आग लगने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक मामले में आगे की पूछताछ और जांच की जा रही है. जांच के बाद ही आग लगने के कारणों व घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी सामने आ सकेगी.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox