JNU यौन उत्पीड़न मामला: भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका; सांसद के इस्तीफे की मांग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

JNU यौन उत्पीड़न मामला: भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका; सांसद के इस्तीफे की मांग

-जेएनयू छात्रा यौन उत्पीड़न मामले में कांग्रेस सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दिल्ली में भाजपा महिला मोर्चा ने जमकर प्रदर्शन किया.

जेएनयू छात्रा यौन उत्पीड़न मामले में कांग्रेस सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दिल्ली में भाजपा महिला मोर्चा ने जमकर प्रदर्शन किया.

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ ब्यूरो,: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से जुड़ी छात्राओं की यौन उत्पीड़न संबंधी शिकायतों के मामले में कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को दिल्ली में भाजपा महिला मोर्चा ने जमकर प्रदर्शन किया. दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग स्थित आंध्र एजुकेशन सोसाइटी स्कूल के पास बड़ी संख्या में भाजपा की महिला कार्यकर्ता एकत्र हुईं. यहां करीब दो घंटे तक नारेबाजी और भाषणों के जरिए कांग्रेस और राहुल गांधी को निशाने पर लेने के बाद प्रदर्शनकारी कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ की ओर मार्च करने निकलीं. हिंदी भवन के पास दिल्ली पुलिस की बैरिकेडिंग पर प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की. साथ ही राहुल गांधी व अंगोमचा बिमोल अकोइजम का पुतला फूंका. इसके बाद कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने कार्रवाई करते हुए दर्जनों महिलाओं को हिरासत में लिया और बसों से वहां से हटाया.

भाजपा महिला मोर्चा ने इस प्रदर्शन को नारी शक्ति हुंकार आंदोलन नाम दिया था. यह मार्च महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी व प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के नेतृत्व में आयोजित किया गया. प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग थी कि कांग्रेस सांसद अकोइजम के खिलाफ पार्टी कार्रवाई करे और उनका इस्तीफा सुनिश्चित किया जाए. भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी व कांग्रेस नेतृत्व पर आरोपी सांसद को संरक्षण देने का आरोप लगाया.

बैरिकेडिंग पर नारेबाजी, पुलिस ने हिरासत में लिया

कांग्रेस मुख्यालय की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को हिंदी भवन के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया. यहां महिलाओं ने कांग्रेस व राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की. इसके बाद राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। कुछ प्रदर्शनकारियों के बैरिकेडिंग पार करने के बाद पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने उन्हें रोकने की कोशिश की. इस दौरान दर्जनों महिलाओं को हिरासत में लेकर बसों में बैठाया गया और प्रदर्शन स्थल से दूर ले जाया गया, जिससे प्रदर्शन को खत्म कराया जा सके. प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. पुलिस की ओर से लगातार उद्घोषणा कर लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही थी. पुलिस अधिकारियों की ओर से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू होने की जानकारी देते हुए कहा गया कि निषेधाज्ञा के तहत प्रतिबंधित तरीके से लोगों के एकत्र होने व नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जा सकती है.

  • हर्ष मल्होत्रा बोले- कांग्रेस सांसद के खिलाफ कार्रवाई करे पार्टी
  • प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री व दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि जेएनयू से जुड़े यौन उत्पीड़न के मामले ने महिलाओं में आक्रोश पैदा किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद व जेएनयू के पूर्व प्रोफेसर अकोइजम के खिलाफ विश्वविद्यालय ने कार्रवाई की है, लेकिन कांग्रेस ने अब तक उनके खिलाफ वैसी कार्रवाई नहीं की जिसकी मांग महिलाएं कर रही हैं. हर्ष मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि संबंधित सांसद राहुल गांधी के करीबी हैं. कांग्रेस नेतृत्व उन्हें संरक्षण दे रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता इसी मुद्दे पर एकत्र हुई हैं और मांग कर रही हैं कि कांग्रेस सांसद को पार्टी से निष्कासित किया जाए तथा उन्हें लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देना चाहिए. उन्होंने कांग्रेस को महिला विरोधी बताते हुए राहुल गांधी से इस पूरे मामले पर जवाब देने की मांग की.
  • महिलाओं के सम्मान पर समझौता नहीं होगा
  • हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋचा ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान में छुट्टी नहीं चलेगी, जवाबदेही से दूरी भी नहीं चलेगी. उनके मुताबिक महिलाओं का सम्मान केवल राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है. उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान से जुड़े मामलों में जवाबदेही तय होनी चाहिए.कांग्रेस की ओर से एसआईआर के मुद्दे पर भाजपा के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शनों को लेकर पूछे गए सवाल पर ऋचा ने कांग्रेस की आलोचना की. उन्होंने कहा कि भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं और महिला सम्मान के मुद्दे पर पार्टी की कार्यकर्ता अपना विरोध दर्ज कराने के लिए बड़ी संख्या में यहां पहुंची हैं. उन्होंने भी आरोपी सांसद के इस्तीफे की मांग दोहराई.
  • 11 छात्राओं को न्याय मिले, सांसद का इस्तीफा हो
  • गुरुग्राम से प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचीं पूजा राघव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं के हितों के खिलाफ काम करती रही है. उन्होंने कहा कि आज महिलाएं जेएनयू की छात्राओं के सम्मान और न्याय की मांग को लेकर एकत्र हुई हैं. जिन 11 छात्राओं ने शिकायतें की हैं, उनके मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने मांग की कि कांग्रेस सांसद के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उनका इस्तीफा लिया जाए, जिससे शिकायत करने वाली छात्राओं को न्याय मिल सके. गुरुग्राम से आईं सुशीला पूनिया ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों व सम्मान की बात करने के लिए वे प्रदर्शन में शामिल हुई हैं. उन्होंने दावा किया कि जेएनयू में जांच के बाद संबंधित प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की गई, लेकिन कांग्रेस की ओर से सांसद के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है.
  • सुशीला पूनिया ने सवाल उठाया कि जब विश्वविद्यालय ने अपने स्तर पर कार्रवाई की है, तो कांग्रेस नेतृत्व को भी इस मामले में जवाबदेही तय करनी चाहिए. उन्होंने सांसद के इस्तीफे की मांग की. रंजन खुराना ने भी महिलाओं के सम्मान व उन्हें समान अधिकार दिए जाने का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान और बराबरी का दर्जा मिलना चाहिए. आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में महिलाओं को पर्याप्त सम्मान नहीं मिला. गाजियाबाद के खोड़ा से प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचीं पूर्व पार्षद सिंपी सिंह ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार भाजपा के खिलाफ बयान देते हैं व चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हैं, लेकिन उनकी पार्टी से जुड़े सांसद पर लगे गंभीर आरोपों के मामले में कांग्रेस नेतृत्व जवाब नहीं दे रहा है. उन्‍होंने कहा क‍ि जेएनयू की छात्राओं के साथ कथित अनुचित व्यवहार के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर वे प्रदर्शन में शामिल हुई हैं. उन्होंने भी सांसद के इस्तीफे की मांग दोहराई.
  • विश्वविद्यालय की कार्रवाई के बाद राजनीतिक दबाव बढ़ा
  • जेएनयू से जुड़े इस मामले में छात्राओं की शिकायतों, विश्वविद्यालय की आंतरिक जांच व उसके बाद की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई ने राजनीतिक विवाद को बढ़ा दिया है. भाजपा महिला मोर्चा का कहना है कि जब संबंधित सांसद पर गंभीर आरोप लगे हैं. विश्वविद्यालय ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है, तो कांग्रेस को भी अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. दूसरी ओर, किसी भी आरोप को आपराधिक रूप से सिद्ध मानने से पहले पुलिस जांच व कानूनी प्रक्रिया के निष्कर्षों को ध्यान में रखना जरूरी है. भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम के इस्तीफे, कांग्रेस से निष्कासन व राहुल गांधी से इस मामले पर जवाब देने की मांग की. वहीं, शिकायतकर्ता छात्राओं को न्याय दिलाने और मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने का मुद्दा भी प्रदर्शनकारियों के बयानों में प्रमुखता से उठा.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox