राउरकेला/सिमरन मोरया/- बुधवार रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने ओडिशा के राउरकेला शहर में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है और कई प्रमुख सड़कें एवं स्थान पानी में डूब गए हैं।
लगातार बारिश के चलते स्मार्ट सिटी राउरकेला के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं। जलभराव का असर आम लोगों की आवाजाही पर भी पड़ा है। कई स्थानों पर लोगों को पानी के बीच से गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
रेलवे स्टेशन का दूसरा प्रवेश द्वार भी डूबा
शहर में जलभराव की गंभीर स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राउरकेला रेलवे स्टेशन का दूसरा प्रवेश द्वार पूरी तरह पानी में डूब गया है। इससे यात्रियों और आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
परीक्षाएं रद्द, स्कूलों में छुट्टी
भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए संबलपुर विश्वविद्यालय की बुधवार को निर्धारित कई परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। वहीं, विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में भी छुट्टी घोषित की गई है।
प्रशासन की ओर से जलभराव वाले इलाकों पर नजर रखी जा रही है। लगातार बारिश के कारण स्थिति पर निगरानी बढ़ा दी गई है और लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
भारी बारिश के चलते राउरकेला में सामान्य जनजीवन प्रभावित है। यदि बारिश का दौर इसी तरह जारी रहता है तो शहर के अन्य इलाकों में भी जलभराव की स्थिति और गंभीर होने की आशंका है।


More Stories
मास्टर प्लान-2047 को मंजूरी, बदलेगी दिल्ली की तस्वीर!
12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, कजिन को 20 साल की सजा
अवैध वन्यजीव कारोबार का भंडाफोड़!
‘गैंगलैंड’ गैंग के तीन शूटर गिरफ्तार
₹500 के नोट बदलने के नाम पर ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार!
द्वारका हाफ मैराथन में BRG का दबदबा