”द्वारका में सद्भावना शांति यात्रा और सत्संग का आयोजन”

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-मानव उत्थान सेवा समिति के कार्यक्रम में आध्यात्मिक संदेश के साथ वृक्षारोपण -महात्मा सत्यबोधानंद जी ने भजन-सुमिरण का महत्व बताया

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  पश्चिमी दिल्ली के द्वारका सेक्टर-10 स्थित प्रियंका पार्टी हॉल में मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में सद्भावना शांति यात्रा एवं विशाल सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आध्यात्मिक जागरूकता, सामाजिक सद्भाव और मानव कल्याण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत शंखनाद के साथ निकाली गई सद्भावना शांति यात्रा से हुई। यात्रा द्वारका के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी, जहां श्रद्धालुओं ने राम नाम का प्रचार-प्रसार किया। इसके बाद यात्रा प्रियंका पार्टी हॉल पहुंची, जहां विशाल सत्संग का आयोजन किया गया।

सत्संग को संबोधित करते हुए मानव उत्थान सेवा समिति के महासचिव महात्मा सत्यबोधानंद जी ने कहा कि संसार में दिखाई देने वाली हर वस्तु स्थायी नहीं है। उन्होंने लोगों से अविनाशी परम तत्व को जानने और भजन-सुमिरण के माध्यम से ईश्वर की अनुभूति करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रवचन का उद्देश्य लोगों को सत्संग के वास्तविक अर्थ को समझाना है। भगवान का भजन हर व्यक्ति के लिए, हर समय और हर स्थान पर सुलभ है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार दूध में घी, पानी में बिजली और मेहंदी में रंग छिपा होता है, उसी प्रकार परमात्मा भी प्रत्येक मनुष्य के हृदय में विद्यमान हैं। उसे अनुभव करने के लिए सद्गुरु के मार्गदर्शन में आध्यात्मिक साधना आवश्यक है।

महात्मा सत्यबोधानंद जी ने कहा कि तत्वदर्शी गुरु से दीक्षा प्राप्त कर नियमित भजन-सुमिरण करने से मनुष्य ईश्वर के वास्तविक स्वरूप का अनुभव कर सकता है, जो मानव जीवन का परम उद्देश्य है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आध्यात्मिक ज्ञान को अपनाकर अपने जीवन को सार्थक बनाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के दौरान समिति द्वारा द्वारका सेक्टर-10 के एक पार्क में वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया। आयोजकों ने इसे पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

इस अवसर पर समिति के मंत्री आनंदी प्रसाद जी, महात्मा रत्नावली बाई जी तथा संगीता बहन ने भी अपने आध्यात्मिक विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम से पहले मंच पर उपस्थित संत-महात्माओं का समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से स्वागत किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक अनिल गुप्ता, जिला प्रधान लक्ष्मी लम्बोज, जिला सचिव पुष्पा देवी, मानव सेवा दल के डायरेक्टर आनंद कुमार, मानव सेवा दल दिल्ली के प्रांतपाल राम कुमार तथा पश्चिमी दिल्ली के जिला प्रमुख उपदेश सूर्यवंशी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का संचालन शंकर शर्मा ने किया। अंत में आरती, प्रसाद वितरण और भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक संदेश ग्रहण किया और सामाजिक सद्भाव एवं मानव सेवा के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox