24 घंटे में अपहरण का खुलासा, 1.20 करोड़ की फिरौती मांगने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

24 घंटे में अपहरण का खुलासा, 1.20 करोड़ की फिरौती मांगने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार!

-दिल्ली पुलिस ने मथुरा से अपहृत व्यक्ति को सकुशल छुड़ाया -तकनीकी निगरानी से सात आरोपियों को दबोचा; नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के पुराने विवाद से जुड़ा मामला

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  दिल्ली पुलिस की बुराड़ी थाना पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर अपहरण और फिरौती के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मथुरा (उत्तर प्रदेश) से अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद किया और वारदात में इस्तेमाल की गई दो कारें, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और एटीएम कार्ड भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, बुराड़ी निवासी अर्चना मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पति राजन रंजन मिश्रा 23 जुलाई को मथुरा में एक नौकरी से जुड़े धोखाधड़ी के मामले की कोर्ट सुनवाई में गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। इसके बाद उनके मोबाइल से लगातार व्हाट्सएप कॉल कर 1.20 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई।

आरोपियों के दबाव में पीड़िता ने 80 हजार रुपये नकद अपने पति की कार में रखकर ड्राइवर के माध्यम से यशोभूमि मेट्रो स्टेशन, द्वारका भेज दिए। इसके बावजूद आरोपियों ने पीड़ित को नहीं छोड़ा और दोबारा फिरौती की मांग शुरू कर दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बुराड़ी थाना पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। तकनीकी निगरानी, ड्राइव-यू ऐप की जानकारी, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन की मदद से पुलिस पहले गुरुग्राम और फिर मथुरा पहुंची। 29 जुलाई को वृंदावन के गोपालगढ़ क्षेत्र में एक मकान पर छापेमारी कर पुलिस ने अपहृत राजन रंजन मिश्रा को सकुशल मुक्त कराया। मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य आरोपी को मथुरा शहर से पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2022-23 में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर राजन रंजन मिश्रा को लाखों रुपये दिए थे, लेकिन न तो नौकरी मिली और न ही पैसा वापस किया गया। इसी विवाद के चलते उन्होंने कोर्ट में पेशी के दौरान राजन का अपहरण कर लिया और फिरौती मांगनी शुरू कर दी। आरोपियों ने पीड़ित के एटीएम कार्ड से करीब 65 हजार रुपये भी निकाल लिए थे।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस पीड़ित की कार और फिरौती की रकम बरामद करने के प्रयास भी कर रही है।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox