विश्व योग दिवस पर निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप आयोजित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-187 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, योग और स्वस्थ जीवनशैली पर दिया गया विशेष जोर

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में आध्यात्म योग संस्थान एवं अमेरिकस सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, द्वारका के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर-18 स्थित श्री आवास परिसर में एक निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था।

स्वास्थ्य शिविर में स्थानीय नागरिकों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं स्वास्थ्य साधकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान डॉ. जितेन्द्र वत्स एवं उनकी विशेषज्ञ चिकित्सा टीम ने प्रतिभागियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया। शिविर में रैंडम ब्लड शुगर, सीबीसी, एलएफटी, केएफटी, बीएमआई सहित कई महत्वपूर्ण जांचें निःशुल्क की गईं।

चिकित्सकों ने मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा तथा अन्य जीवनशैली संबंधी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और रोगों की रोकथाम के उपायों की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर आध्यात्म योग संस्थान के संस्थापक एवं योगाचार्य डॉ. रमेश कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में अधिकांश बीमारियों का मुख्य कारण तनाव, असंतुलित जीवनशैली और शारीरिक निष्क्रियता है। उन्होंने बताया कि नियमित योगासन, प्राणायाम और ध्यान के अभ्यास से अनेक शारीरिक एवं मानसिक रोगों की रोकथाम और प्रभावी प्रबंधन संभव है।

डॉ. रमेश कुमार ने प्रतिभागियों को योगाभ्यास का व्यावहारिक प्रशिक्षण देते हुए दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन की एक समग्र जीवन पद्धति है।

कार्यक्रम के अंत में आयोजन के मुख्य सूत्रधार डॉ. अशोक कुमार ने चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि शिविर में कुल 187 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। उपस्थित नागरिकों ने ऐसे स्वास्थ्य एवं योग जागरूकता कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की आवश्यकता पर बल देते हुए आयोजन की सराहना की।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox