आरजेएस पीबीएच ने योग, संगीत और पितृ दिवस को बहुत ही सरल और यादगार मनाया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आरजेएस पीबीएच ने योग, संगीत और पितृ दिवस को बहुत ही सरल और यादगार मनाया

-वेबिनार में 23, 25 और 28 जून के कार्यक्रम लॉन्च, स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों पर भी चर्चा

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) ने 21 जून 2026 को विश्व योग दिवस, विश्व संगीत दिवस, पितृ दिवस और वर्ष के सबसे लंबे दिन के अवसर पर एक राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया। संस्थापक उदय कुमार मन्ना के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का सह-आयोजन टीफा-26 की सरिता कपूर और डी.पी. सिंह कुशवाहा ने किया। वेबिनार में आगामी 23, 25 और 28 जून के कार्यक्रमों के बैनरों का भी लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम में योगी कवि आचार्य प्रेम भाटिया ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि संगीत विशेषज्ञ भास्कर झा ने विश्व संगीत दिवस के अवसर पर भारतीय शास्त्रीय संगीत के वैज्ञानिक, मानसिक और सामाजिक लाभों पर सार्थक व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि शास्त्रीय संगीत मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देता है।

पितृ दिवस विशेष सत्र का संचालन सरिता कपूर ने किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपने पिता से जुड़े प्रेरक संस्मरण साझा किए। स्वीटी पॉल, इशाक खान और रति चौबे ने अपने जीवन में पिता से मिले मूल्यों और संस्कारों को याद किया।

मुख्य अतिथि आचार्य प्रेम भाटिया ने योग के माध्यम से स्वास्थ्य सुधार के प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाता है। उन्होंने अपनी माता के दीर्घ और स्वस्थ जीवन का उल्लेख करते हुए योग को स्वस्थ वृद्धावस्था का आधार बताया।

वेबिनार में 7 अगस्त को नोएडा स्थित नेल्सन मंडेला ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले टीम इंडिपेंडेंस डे समारोह की घोषणा भी की गई। आरजेएस की नोएडा शाखा के नव नियुक्त प्रभारी उदय शंकर सिंह कुशवाहा ने बताया कि यह आयोजन युवा प्रतिभाओं और सकारात्मक सामाजिक संवाद को बढ़ावा देगा।

संस्थापक उदय कुमार मन्ना ने संगठन के दस्तावेजीकरण अभियान और पॉजिटिव बुक सीरीज के सातवें संस्करण की घोषणा करते हुए कहा कि आम परिवारों के अनसुने नायकों की प्रेरक कहानियों को संरक्षित करना समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में आगामी आयोजनों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई। 25 जून को भारतीय संस्कृति के वैश्विक योगदान विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी, 29 जून को संत कबीर जयंती वेबिनार तथा 11 जुलाई को महिला सशक्तिकरण पर विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। वहीं 24 जुलाई को संसद मार्ग पर पॉजिटिव भारत उदय दिवस के अवसर पर एक प्रमुख मीडिया सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की गई। वेबिनार का समापन सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन, सांस्कृतिक संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ हुआ।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox