नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली /शिव कुमार यादव/-दिल्ली पंचायत संघ ने मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा किसानों की फसल खरीद में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रतिकूल मौसम के कारण इस वर्ष गेहूं की फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता, ऐसे में सरकार द्वारा खरीद मानकों में दी गई छूट किसानों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा कि गेहूं में ‘चमक की कमी’ (लस्टर लॉस) को 70 प्रतिशत तक स्वीकार करने और सिकुड़े व टूटे दानों की सीमा को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का निर्णय किसानों को मजबूरी में कम कीमत पर फसल बेचने से बचाएगा। यह कदम सीधे तौर पर किसानों की आय को सुरक्षित करने वाला है।
यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार का यह निर्णय किसानों के प्रति उसकी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इससे न केवल प्रभावित किसानों को राहत मिलेगी, बल्कि खाद्य सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी।
थान सिंह यादव ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी तरह किसानों के हित में ठोस और व्यावहारिक निर्णय लिए जाते रहेंगे, ऐसी उम्मीद है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि इस नीति को पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से लागू किया जाए, ताकि इसका लाभ सीधे किसानों तक पहुंच सके।
दिल्ली पंचायत संघ ने इसके साथ ही किसानों की कृषिभूमि के सर्कल रेट को जल्द बढ़ाने, गांवों को व्यवसायिक श्रेणी में नोटिफाईड करने, लाल डोरा व विस्तारित लाल डोरा से मुक्त कर मालिकाना हक देने, हाउस टैक्स मुक्त करने, भवन उपनियम से बाहर करने ओर सभी गांवों में पार्किंग स्थल, खेलकूद मैदान विकसित करने की मांग की है। तभी दिल्ली के अन्नदाता और गांव ग्रामीण अधिक सशक्त होंगे।


More Stories
NDPC मामले में फरार घोषित अपराधी हुआ गिरफ्तार
वृद्धावस्था की गति को धीमा करने में नाड़ीशोधन प्राणायाम प्रभावी- डॉ. रमेश कुमार
“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!
मोहन गार्डन पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, किया कई मामलों का खुलासा
द्वारका पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने हथियार मामले का घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार
बिंदापुर पुलिस ने सक्रिय बदमाश को धर दबोचा