मोबाइल छीनकर भागने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिंदापुर पुलिस ने बरामद किए 6 मोबाइल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मोबाइल छीनकर भागने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिंदापुर पुलिस ने बरामद किए 6 मोबाइल

-छात्रा से मोबाइल छीनने के मामले में हुई गिरफ्तारी, आरोपी के खिलाफ पहले से 7 से ज्यादा केस दर्ज

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  द्वारका जिले के बिंदापुर थाना पुलिस ने मोबाइल छीनने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 26 वर्षीय राहुल उर्फ चप्पल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक छीना गया मोबाइल और पांच चोरी के मोबाइल बरामद किए हैं।

द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पाल सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, 31 मार्च की सुबह एक छात्रा कोचिंग के लिए जा रही थी। जब वह हिमालय सागर के पास पहुंची, तभी एक युवक काली स्कूटी पर पीछे से आया। युवक ने सफेद शर्ट और काली पेंट पहन रखी थी। उसने छात्रा के हाथ से मोबाइल छीना और मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद छात्रा की शिकायत पर बिंदापुर थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जो छात्रा द्वारा बताए गए हुलिए से मिलता था।

पुलिस की कार्यवाही:
पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी। इसके बाद तकनीकी जांच के जरिए उसकी पहचान राहुल के रूप में हुई। पुलिस ने छापेमारी कर 12 अप्रैल को उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में खुलासा:
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राहुल उर्फ चप्पल निवासी मोहन गार्डन बताया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली। वहां अलमारी से कुल 6 मोबाइल फोन बरामद हुए। जांच में पता चला कि इनमें से एक मोबाइल उसी छात्रा का था, जिससे मोबाइल छीना गया था। बाकी पांच मोबाइल चोरी के निकले। पुलिस ने सभी मोबाइल जब्त कर लिए हैं।

पुलिस के अनुसार, राहुल नशे का आदी है। वह नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी और मोबाइल छीनने जैसी वारदात करता था। आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी, स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट के 7 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह किन-किन वारदातों में शामिल रहा है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox