नजफगढ़ वार्ड में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब अंबेडकर जयंती

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नई दिल्ली/नजफगढ़/सिमरन मोरया/-  नजफगढ़ वार्ड में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। पूरे इलाके में खुशी और उत्सव का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर कई सामाजिक, सांस्कृतिक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

डिप्टी चेयरमैन अमित खरखड़ी ने की शिरकत:
स्थानीय निगम पार्षद और शिक्षा समिति के डिप्टी चेयरमैन अमित खरखड़ी ने भी सभी कार्यक्रमों में भाग लिया। सबसे पहले उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह क्षेत्र में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में शामिल हुए।

शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग, युवा, महिलाएं और सामाजिक संगठनों के सदस्य शामिल हुए। यात्रा के दौरान बाबा साहब के विचारों और उनके समाज के लिए किए गए कामों के बारे में लोगों को बताया गया। इसके अलावा अमित खरखड़ी ने अपने कार्यालय में भी साथियों और पदाधिकारियों के साथ बाबा साहब की जयंती मनाई। वहां भी माल्यार्पण और पुष्प अर्पण किया गया। सभी लोगों ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित खरखड़ी ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर केवल एक समाज नहीं, बल्कि पूरे देश और हर वर्ग के नेता थे। उन्होंने देश को समानता, न्याय और अधिकारों की मजबूत सोच दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, मेहनत और हिम्मत की मिसाल है।

उन्होंने शिक्षा के महत्व पर भी जोर दिया। अमित खरखड़ी ने कहा कि बाबा साहब मानते थे कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा साधन है। उन्होंने कहा, “अगर हमें समाज को मजबूत और आगे बढ़ाना है, तो हर बच्चे को अच्छी शिक्षा देनी होगी। शिक्षा से ही एक मजबूत और बराबरी वाला समाज बन सकता है।”

आम लोगों की भागीदारी:
उन्होंने लोगों से अपील की कि बाबा साहब के विचारों को अपनाएं और समाज में भाईचारा, समानता और न्याय की भावना को मजबूत करें। इस अवसर पर हुए अन्य कार्यक्रमों में भी लोगों की अच्छी भागीदारी रही। स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को सही दिशा देने और समाज को जागरूक करने में बहुत मदद करते हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox