सऊदी अरब में आज चांद का इंतजार, जानें भारत में कब से शुरू होगा पहला रोजा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सऊदी अरब में आज चांद का इंतजार, जानें भारत में कब से शुरू होगा पहला रोजा

-सऊदी अरब में कब होगा पहला रोजा?

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  मुसलमानों का पवित्र महीना रमजान 1447 AH आज शाम से शुरू होने की संभावना है, लेकिन यह पूरी तरह से रमजान के चांद (हिलाल) की रुयत (देखना) पर निर्भर करेगा। सऊदी अरब की सुप्रीम कोर्ट ने पूरे देश में मुसलमानों से अपील की है कि वे आज शाम (मंगलवार, 17फरवरी 2026) मग़रिब की नमाज के बाद पश्चिम दिशा में रमजान का नया चांद देखने की कोशिश करें। जो भी व्यक्ति नंगी आंखों से या दूरबीन से चांद देख ले, वह निकटतम अदालत में गवाही दर्ज कराए। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट शाम में विशेष बैठक कर फैसला सुनाएगी और आधिकारिक घोषणा करेगी।

सऊदी अरब में पहला रोजा कब?
अगर आज शाम (17फरवरी) चांद दिख गया, तो सऊदी अरब में पहला रोजा 18फरवरी 2026 (बुधवार) से शुरू होगा।
अगर चांद नहीं दिखा, तो पहला रोजा 19फरवरी 2026 (गुरुवार) से होगा।
भारत में पहला रोजा कब रखा जाएगा?

भारत में रमजान की शुरुआत आमतौर पर सऊदी अरब से एक दिन बाद होती है, क्योंकि यहां चांद बाद में दिखता है। भारतीय मुस्लिम संगठन जैसे जमीअत उलेमा-ए-हिंद, मौलाना मौलवी और स्थानीय मस्जिद कमेटियां सऊदी घोषणा का इंतजार करती हैं, लेकिन खगोलीय स्थिति को भी देखा जाता हैं।

. अगर सऊदी में 18फरवरी से रमजान शुरू हुआ, तो भारत में पहला रोजा 19फरवरी 2026से।
. अगर सऊदी में 19फरवरी से, तो भारत में 20फरवरी 2026से।

रमजान 2026की मुख्य तारीखें
पहला रोजा:19फरवरी 2026 (भारत में संभावित)

लैलतुल कद्र (शब-ए-कद्र):16-17मार्च 2026के आसपास

आखिरी अशरा:10-19मार्च

ईद-उल-फित्र:20 मार्च 2026 (संभावित, शाव्वाल चांद पर निर्भर)

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox