उत्तराखंड/सिमरन मोरया/- उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा 2026के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव कर दिया है। अब श्रद्धालुओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए फीस चुकानी पड़ेगी। दरअसल, यह बदलाव फर्जी रजिस्ट्रेशन और बिना अनुमति वाले तीर्थयात्रियों को रोकने के लिए किया गया है। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बताया कि फीस की राशि तय करने के लिए गढ़वाल डिवीजन के अपर आयुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर शीघ्र ही फीस का अंतिम फैसला लिया जाएगा।
कितनी हो सकती है फीस?
सूत्रों के अनुसार, फीस न्यूनतम 10रुपये प्रति यात्री रखने का सुझाव दिया गया है, जो फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने के लिए पर्याप्त होगी। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन बता दें, फीस केवल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर लगेगी, जबकि ऑफलाइन काउंटर पर रजिस्ट्रेशन अभी भी मुफ्त रहेगा।
क्यों लिया गया यह फैसला?
पिछले सालों में देखा गया कि कई लोग बिना रजिस्ट्रेशन या फर्जी डिटेल्स से यात्रा पर आ रहे थे, जिससे भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा में दिक्कत हो रही थी। इसलिए GPS ट्रैकिंग सिस्टम और रियल-टाइम मॉनिटरिंग को और प्रभावी बनाने के लिए फीस लगाने का फैसला लिया गया है। इससे केवल वास्तविक तीर्थयात्री ही रजिस्ट्रेशन करेंगे और सरकारी सुविधाओं (जैसे फूड, लॉजिंग, हेल्प डेस्क) का बेहतर उपयोग हो सकेगा।
कब से शुरु होगी चार धाम यात्रा 2026?
19अप्रैल 2026: यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे (अक्षय तृतीया)
22अप्रैल 2026: केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे
23अप्रैल 2026: बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाएं।
2. इसके अलावा Tourist Care Uttarakhand मोबाइल ऐप (Google Play / Apple Store) डाउनलोड कर सकते है।
3. इसके बाद अपना आधार या मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
4. फिर अपनी व्यक्तिगत विवरण, यात्रा तिथि, धाम का क्रम भरें।
5. फीस (जब तय हो) ऑनलाइन पेमेंट करें।
6. ई-पास/रजिस्ट्रेशन स्लिप डाउनलोड करें और प्रिंट लें।


More Stories
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऋषिकेश में “क्लीन एयर अवेयरनेस प्रोग्राम” का आयोजन, महापौर शम्भू पासवान ने की शिरकत
UK: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ऋषिकेश नगर कार्यकारिणी घोषित, दिनेश पैन्यूली को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष का दायित्व
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी