नई दिल्ली/- एलायंस ऑफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन कल्ब में पुलवामा शहीद परिवारों के सम्मान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के मौके पर विशेष अतिथि माननीय स्पेशल डीजी सीआरपीएफ (आपरेशन) श्री वितुल कुमार जी द्वारा शहीदो को पुष्प अर्पित किए व विभिन्न ऑपरेशन में शहीद वीरांगनाओं का सम्मान स्वरूप शाल ओढ़ा कर सम्मान किया।

महासचिव रणबीर सिंह द्वारा जारी प्रेस हवाले में कहा गया कि इस सम्मान समारोह में गुजरात, बंगाल, कर्नाटका, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर, पुंछ, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़ व अन्य राज्यों से वीर वीरांगनाओं समेत 200 पूर्व अर्धसैनिकों द्वारा शिरकत कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। एलायंस अध्यक्ष पूर्व एडीजी श्री एच.आर. सिंह द्वारा मुख्य अतिथि स्पेशल डीजी सर उपहार स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किया। पश्चिम बंगाल अध्यक्ष श्री एके नाथ एक्स डीआईजी द्वारा मंचाशीन सदस्यों को पटका पहना कर स्वागत किया। महासचिव रणबीर सिंह द्वारा पिछले 10 सालों से चले लम्बे संघर्ष के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई साथ ही मिली उपलब्धियों की चर्चा की जिसमे सीपीसी कैंटीन पर 50% जीएसटी छूट, सीएलएमएस की एकीकरण, फॉलोवर्स रैंक को हवलदार पदो पर पर्मोशन आदि। सरकार से14 फरवरी को वेलेंटाइन की बजाय शहीद दिवस घोषित करने की मांग दोहराई।
पूर्व आईजी बीएसएफ श्री विकास चंद्रा, पूर्व आईजी आईटीबीपी श्री आनंद निम्बडिया, पूर्व आईजी एसएसबी सुधीर कुमार हिमाचल प्रदेश व पूर्व डीआईजी एके नाथ द्वारा मंच से संबोधित किया। इस दौरान माननीय मुख्य अतिथि डीजी सीआरपीएफ द्वारा शहीदों की वीरांगनाओं के दुख दर्द में शरीक हुए ओर भरोसा दिलाया कि समस्त सीआरपीएफ परिवार आप के साथ खड़ा है। आखिर में एलायंस अध्यक्ष पूर्व एडीजी द्वारा मुख्य अतिथि को इस मौके पर पधारने के लिए विशेष साधुवाद दिया। देखने वाली खास बात यह थी कि दिल्ली की विभिन्न बटालियनों के पांच कमांडेंट व एक उपमहानिरीक्षक महोदय सम्मान समारोह में उपस्थित हुए।


More Stories
नासिक की आईटी कंपनी में गंभीर आरोपों की जांच तेज
20 लाख की हेरोइन के साथ महिला तस्कर और सप्लायर गिरफ्तार
फूड सर्विस और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बदलाव की नई पहल
AKSHAYA TRITIYA 2026: अक्षय तृतीया पर आत्म विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा के लिए ये 5 वस्तु खरीदना है शुभ!
मोबाइल छीनकर भागने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिंदापुर पुलिस ने बरामद किए 6 मोबाइल
हाइरॉक्स बेंगलुरु में बहादुरगढ़ का जलवा, राजेश रघुवंशी ने हासिल किया चौथा स्थान