राजधानी में दौड़ी फिटनेस की लहर, बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने बिखेरा जलवा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राजधानी में दौड़ी फिटनेस की लहर, बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने बिखेरा जलवा

नई दिल्ली/-   राजधानी में आयोजित “रन फॉर एक्सीलेंस” और 5वीं हाफ मैराथन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। अनुशासन, टीम भावना और फिटनेस के प्रति समर्पण के बल पर बीआरजी ने दोनों आयोजनों में प्रभावशाली भागीदारी निभाई।

नई दिल्ली में आयोजित 5वीं हाफ मैराथन का आयोजन कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के तत्वावधान में किया गया। इस प्रतियोगिता में केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड तथा Youth Hostels Association of India का सहयोग रहा। प्रतियोगिता में बीआरजी के 20 धावकों ने हिस्सा लिया।

21 किलोमीटर की दौड़ में सीमा रावत और सनी खोखर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों धावकों को 7,000-7,000 रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। उनके इस प्रदर्शन से टीम का गौरव बढ़ा।

इसके अतिरिक्त विजय, वरुण, पुष्कर, भोजराज टाक, लक्ष्मण, संदीप, गुलाब, शमीम, इब्राहिम, राघव भारद्वाज, धर्मवीर, रजत कौशिक, गुलाब सिंह, विजेंद्र, सत्यवान डागर और अरविंद कुमार सहित अन्य धावकों ने भी सफलतापूर्वक दौड़ पूरी कर अपनी फिटनेस और समर्पण का परिचय दिया। बीआरजी के प्रतिनिधि दीपक छिल्लर ने बताया कि टीम के सभी धावकों ने अनुशासन और उत्साह के साथ भाग लेकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

वहीं द्वारका में आयोजित “रन फॉर एक्सीलेंस” में भी बीआरजी के खिलाड़ियों का जोश देखने को मिला। अशुतोष कुमार सिंह, मिलन आर्य, नरेंद्र जांगड़ा, प्रदीप शौकीन, आरव सिंह, अर्जुन सिंह, पर्व पंवार, शौर्य चंद, वेदांत आर्य, यशवी चंद, अनिल पंवार, सुधीर शौकीन, अभय टेटे, गुरुदत्त रंगा, हीना कटारिया, रोहतास कुमार, संजू सैनी, तनिष्क, उरिरेई देवी, धोली देवी, मुकेश कुमार और रामफल सैनी सहित अनेक धावकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

आयोजकों के अनुसार इस प्रकार के खेल आयोजन युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ खेल संस्कृति को भी सुदृढ़ करते हैं। दोनों आयोजनों में बीआरजी की दमदार मौजूदगी ने यह साबित कर दिया कि बहादुरगढ़ का यह रनर्स ग्रुप अब क्षेत्रीय स्तर के साथ-साथ राजधानी स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बना रहा है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox