हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग कर छीना कैश बैग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-शास्त्री पार्क में दिनदहाड़े दुस्साहसी लूट

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-  उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब सरेआम हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। करीब 3:30 बजे कैश ट्रांसपोर्ट करने वाली एक निजी कंपनी के दो कर्मचारी स्कूटी से नकदी लेकर जा रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। आरोपियों ने बंदूक दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया और इलाके में दहशत फैलाने के लिए एक राउंड फायरिंग भी की। इसके बाद बदमाश नकदी से भरा बैग छीनकर तेजी से फरार हो गए।

अचानक हुई इस घटना से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लूट के दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी है। सूचना मिलते ही शास्त्री पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस की क्राइम और फॉरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और बदमाशों की तलाश के लिए कई विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox