
नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब सरेआम हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। करीब 3:30 बजे कैश ट्रांसपोर्ट करने वाली एक निजी कंपनी के दो कर्मचारी स्कूटी से नकदी लेकर जा रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। आरोपियों ने बंदूक दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया और इलाके में दहशत फैलाने के लिए एक राउंड फायरिंग भी की। इसके बाद बदमाश नकदी से भरा बैग छीनकर तेजी से फरार हो गए।

अचानक हुई इस घटना से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लूट के दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी है। सूचना मिलते ही शास्त्री पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस की क्राइम और फॉरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और बदमाशों की तलाश के लिए कई विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।





More Stories
11 घंटे तक चला हाई-प्रोफाइल ड्रामा
8 लाख रुपये एडवांस, कलाकार की बुकिंग… सपना चौधरी का प्रोग्राम रद्द, पुलिस को भीड़ बेकाबू होने का डर
छह घंटे में सुलझी 30 लाख की ज्वेलरी चोरी, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
द्वारका में प्रतिबंधित ई-सिगरेट की बिक्री का भंडाफोड़, 106 ई-सिगरेट बरामद
दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, आरोपी हिरासत में
दिल्ली-NCR में अक्टूबर महीने में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल