नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- पश्चिमी दिल्ली के ख्याला क्षेत्र में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां एक पार्क के भीतर अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने युवक को घेरकर उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। कुछ ही देर में पार्क में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
घटना की खबर मिलते ही ख्याला थाने के एसएचओ समेत क्राइम टीम, एफएसएल यूनिट, पश्चिमी जिला स्पेशल स्टाफ और एटीएस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


More Stories
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
ऑपरेशन VISTA 1.0 में तीन विदेशी नागरिक पकड़े
72 घंटे की एंड्योरेंस दौड़ में गुलाब सिंह का ऐतिहासिक प्रदर्शन
द्वारका मोड़ में रक्तदान शिविर, 90 लोगों ने किया रक्तदान