नजफगढ़/उमा सक्सेना/- दिल्ली के बाहरी इलाके नजफगढ़ में मंगलवार रात गैंगवार की बड़ी वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, नीरज बवाना गैंग और अशोक प्रधान गैंग के बीच देर रात आपसी रंजिश के चलते जमकर फायरिंग हुई। दोनों ओर से करीब 15 राउंड गोलियां चलने की बात सामने आई है।
सूत्रों के अनुसार, नीरज बवाना गैंग से जुड़े बदमाशों ने अशोक प्रधान गिरोह के सदस्य रोहित लांबा पर ताबड़तोड़ गोलियां दागीं। फायरिंग इतनी तेज़ थी कि आस-पास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों में दुबक गए। बताया जा रहा है कि हमले के वक्त इलाके में भारी संख्या में लोग मौजूद थे, जिससे दहशत का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुँचीं और इलाके को घेरकर फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि विवाद पुरानी दुश्मनी से जुड़ा है। हालांकि, इस घटना में अब तक किसी के घायल या मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है।
फिलहाल दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, साथ ही इलाके के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। इस गोलीबारी के बाद से नजफगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


More Stories
छात्रों की 26 मांगों को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में कृषि भूमि का सर्कल रेट बढ़ाने की मांग तेज
एसपी ऋषिकेश ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
अवैध नशा मुक्ति केंद्र बंद होने पर विधायक को धन्यवाद
कांवड़ यात्रा: 2.19 करोड़ से अधिक शिवभक्त सकुशल लौटे
क्रिकेट कोच की नियुक्ति पर सवाल!