क्या नजफगढ़ फिर बना गैंगवार का अड्डा? नीरज बवाना और अशोक प्रधान गैंग में चलीं गोलियां!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

क्या नजफगढ़ फिर बना गैंगवार का अड्डा? नीरज बवाना और अशोक प्रधान गैंग में चलीं गोलियां!

-गिरोहों के बीच चली करीब 15 राउंड फायरिंग -इलाके में फैली सनसनी — पुलिस ने जांच शुरू की

नजफगढ़/उमा सक्सेना/- दिल्ली के बाहरी इलाके नजफगढ़ में मंगलवार रात गैंगवार की बड़ी वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, नीरज बवाना गैंग और अशोक प्रधान गैंग के बीच देर रात आपसी रंजिश के चलते जमकर फायरिंग हुई। दोनों ओर से करीब 15 राउंड गोलियां चलने की बात सामने आई है।

सूत्रों के अनुसार, नीरज बवाना गैंग से जुड़े बदमाशों ने अशोक प्रधान गिरोह के सदस्य रोहित लांबा पर ताबड़तोड़ गोलियां दागीं। फायरिंग इतनी तेज़ थी कि आस-पास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों में दुबक गए। बताया जा रहा है कि हमले के वक्त इलाके में भारी संख्या में लोग मौजूद थे, जिससे दहशत का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुँचीं और इलाके को घेरकर फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि विवाद पुरानी दुश्मनी से जुड़ा है। हालांकि, इस घटना में अब तक किसी के घायल या मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, साथ ही इलाके के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। इस गोलीबारी के बाद से नजफगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox