छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर, पर महंगाई ने बढ़ाई मुश्किलें

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर, पर महंगाई ने बढ़ाई मुश्किलें

-बाजारों में छठ पूजा की रौनक

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-      द्वारका और नजफगढ़ की मार्केट इन दिनों पूरी तरह छठ पूजा के रंग में रंगी हुई है। हर तरफ सूप, दौरा, टोकरी, नारियल, गन्ना, फल और पूजा सामग्री बेचने वालों की भीड़ दिखाई दे रही है। दुकानों के बाहर खरीदारों की लाइनें लगी हैं और पूरा माहौल छठ महापर्व की श्रद्धा और उमंग से सराबोर है।

खरीदारी में दिखा लोगों का उत्साह
महिलाएं और परिवारजन छठ पूजा की तैयारियों में जुटे हुए हैं। द्वारका और नजफगढ़ के मुख्य बाजार में पूजा के सामान की जमकर खरीदारी हो रही है। पारंपरिक साड़ियाँ, ठेकुआ बनाने के सांचे, दौरे और केले की टोकरी खूब बिक रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस बार बिक्री में पिछले सालों की तुलना में बढ़ोतरी हुई है।

व्यापारियों में भी दिखी खुशी
स्थानीय व्यापारियों के चेहरों पर रौनक साफ झलक रही है। उनका कहना है कि छठ पर्व के चलते बाजारों में अच्छी खासी भीड़ है। सुबह से लेकर देर शाम तक ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है। खास बात यह है कि नजफगढ़ की मार्केट में बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के पारंपरिक सामान की विशेष डिमांड देखने को मिल रही है।

धार्मिक आस्था के साथ उमंग का संगम
छठ पूजा सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि यह लोगों की आस्था और संस्कृति का उत्सव है। द्वारका और नजफगढ़ के लोग इसे पूरे उल्लास और परंपरा के साथ मनाने के लिए तैयार हैं। बाजारों की रौनक यह साफ बताती है कि सूर्य देव की उपासना का यह पर्व लोगों के दिलों में कितनी गहराई से बसा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox