बिहार विधान सभा चुनाव 2025 तैनात किए जाएंगे साढ़े आठ लाख कर्मचारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिहार विधान सभा चुनाव 2025 तैनात किए जाएंगे साढ़े आठ लाख कर्मचारी

बिहार/के के सलू जा/-  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की 243 विधानसभा सीट के लिए इस बार दो चरणों 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 14 नवंबर को होगी। इस चुनाव में प्रत्याशियों का फैसला 7.44 करोड़ करेंगे, जिनमें पुरुषों की संख्या 3.92 करोड़ ओर महिलाओं की 3.5 करोड़ है। 

चुनाव आयोग ने पारदर्शी चुनाव के लिए लगभग 8.5 लाख अधिकारियों की तैनाती की है। बिहार में इस बार 14, 01,150 युवा मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है और रातनैतिक दलों की सियासत चरम पर है। ऐसे में चुनाव आयोग ने पारदर्शी चुनाव के लिए लगभग 8.5 लाख अधिकारियों की तैनाती करके अपनी तैयारी पूरी कर ली है। 

बिहार में विभिन्न चरणों के चुनाव सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए लगभग 8.5 लाख चुनाव अधिकारियों को तैनात किया गया है। तैनात किए जाने वाले कर्मियों में लगभग 4.53 लाख मतदान कर्मी, 2.5 लाख पुलिस अधिकारी, 28,370 मतगणना कर्मी, 17,875 माइक्रो ऑब्जर्वर, 9,625 सेक्टर अधिकारी, मतगणना के लिए 4,840 माइक्रो ऑब्जर्वर और 90,712 आंगनवाड़ी सेविकाएँ भी शामिल हैं। 

वहीं 90,712 बीएलओ और 243 ईआरओ सहित चुनाव मशीनरी मतदाताओं के लिए फोन कॉल पर और ईसीआईनेट ऐप पर बीएलओ को बुक-अ-कॉल सुविधा के माध्यम से उपलब्ध है। कॉल सेंटर नंबर +91 (एसटीडी कोड) 1950 डीईओ/आरओ स्तर पर किसी भी शिकायत/प्रश्न को दर्ज करने के लिए भी उपलब्ध है। 

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox