दिल्ली में नगर निगम उपचुनाव की सरगर्मी तेज — नजफगढ़ में हुई विशेष पंचायत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में नगर निगम उपचुनाव की सरगर्मी तेज — नजफगढ़ में हुई विशेष पंचायत

नई दिल्ली/नजफगढ़/उमा सक्सेना/-     दिल्ली में नगर निगम उपचुनाव की तैयारियां अब पूरे जोरों पर हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे उम्मीदवारों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इसी राजनीतिक हलचल के बीच आज नजफगढ़ की गौशाला में एक खास पंचायत का आयोजन किया गया, जिसने स्थानीय राजनीति में नई हलचल मचा दी।

इस पंचायत में मोर म्यूज़िक के डायरेक्टर राजेश मोर के घर से एक बड़ा ऐलान हुआ। दरअसल, उनकी पुत्रवधू अंकिता मोर ने निगम उपचुनाव की रेस में उतरने की इच्छा जताई है। गौरतलब है कि अंकिता मोर, राजेश मोर के बेटे तरुण मोर की पत्नी हैं। उनके नाम के एलान के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

पंचायत में उमड़ा जनसमर्थन
नजफगढ़ की इस पंचायत में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में राजेश मोर परिवार के समर्थन में अपनी राय रखी। पंचायत का माहौल जोश और उत्साह से भरा रहा, जहां लोगों ने अंकिता मोर को एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में देखा।

अब नज़र पार्टी के फ़ैसले पर
अब देखना यह होगा कि पार्टी की ओर से अंकिता मोर को टिकट मिलता है या नहीं। फिलहाल स्थानीय लोगों के बीच उनके नाम को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में यह साफ होगा कि नजफगढ़ की राजनीति में मोर परिवार की नई शुरुआत होती है या नहीं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox