
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- एक राष्ट्रवादी विचारधारा का शिक्षक संगठन होने के नाते दिल्ली अध्यापक परिषद ने सभी कार्यकर्ताओं व शिक्षकों से स्वदेशी जागरण मंच द्वारा चलाए जा रहे डिजिटल हस्ताक्षर अभियान स्वदेशी स्वावलंबन अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश ने कहा है कि वर्तमान समय भारत के लिए चुनौतियों से भरा है। एक तरफ कोरोना महामारी ने देश में भय का माहौल बना रखा है वहीं दूसरी ओर चीन सीमा की वर्तमान स्थिति को बदलने का दुस्साहस कर रहा है। ऐसे में हमें अपनी संप्रभुता की रक्षा हेतु स्वावलंबी बनना चाहिए जिससे भारत एक मजबूत राष्ट्र बन सके।
परिषद के महामंत्री श्री राजेन्द्र गोयल ने पत्र जारी करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से इस डिजिटल अभियान से जुड़कर एक संकल्प लेने का आग्रह किया है।उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से भारतीए अर्थव्यवस्था व रोजगार की स्थिति निम्नतम बिन्दु पर है।दूसरी ओर चीन सीमा पर20भारतीए सैनिक शहीद हो गए जिससे देश में आक्रोश व्याप्त है। ऐसे में भारत के विकास का एक स्वदेशी मॉडल ही हमें समस्याओं से निजात दिला सकता है।उन्होंने सभी से स्वदेशी जागरण मंच द्वारा ष् स्वदेशी स्वावलंबन अभियानष् हेतु जारी किए गए लिंक पर जाकर हस्ताक्षर कर इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”