
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वैलफेयर एसोसिएशन के हवाले से केंद्रीय सरकार द्वारा अर्धसेनिक बलों के प्रति भेदभाव व सौतेले व्यवहार को लेकर 20 लाख परिवारों में भारी रोष एवं बैचेनी व्याप्त। पुरानी पैंशन बहाली ,वन रैंक वन पेंशन व ऑर्गेनाइज्ड ग्रुप ए सर्विस को लेकर 1 जुलाई 2020 को ट्वीटर अभियान से जुड़ने के देशवासियों से की अपील।
देश की एकमात्र अकेली संस्था जोकि पिछले 7 सालों से जंतर-मंतर, राजघाट, संसद मार्ग व देश के अन्य हिस्सों में बराबर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के जरिए अपनी जायज मांगों को लेकर सरकार का ध्यान दिलाने का प्रयास करते रहे हैं। माननीय प्रधानमंत्री जी व ग्रह मंत्री जी को सैकड़ों बार ज्ञापन दिए गए लेकिन परिणाम जीरो रहा।
महासचिव रणबीर सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते प्रशासन द्वारा शांति पुर्ण धरना प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी गई इसलिए ट्वीटर के माध्यम से सरकार तक आवाज पहुंचाने का निर्णय लेना पड़ा । एसोसिएशन तकरीबन 20 लाख अर्धसेनिक परिवारों का प्रतिनिधित्व करती है। दुःख की बात कि किसी आईपीएस डीजी ने जनवरी 2004 में न्यू पैंशन स्कीम लागू करने का विरोध नहीं किया। आज के परिप्रेक्ष्य में जब सरहदों पर तनातनी के चलते जवान मोर्चा संभाले हुए है और दूसरी ओर सुरक्षा बलों के जवान कोविड महामारी में आम जनता की मददगार साबित हो रहे हैं । आए दिन पैरामिलिट्री फोर्स के जवान काश्मीर में शहीद हो रहे हैं । संसद से सड़क से संसद तक अर्धसेनिक बलों के जवान पुरे देश की चाक-चैबंद चैंकिदारी कर रहे हैं ऐसे में जवानों को पुरानी पैंशन व वन रैंक वन पेंशन से वंचित करना एक गंभीर चिंतनीय विषय। ढ़ाई दिन के सांसद को पैंशन ओर जो देश को महत्वपूर्ण चालीस साल सेवा दे उसकी पैंसन बंद। सुविधाओं के नाम पर सरहद के चैकीदारों के साथ छलावा यानी अर्धसैनिक आधे-अधूरे ठगे से ओर दुसरी तरफ चार-चार पैंशन लेने वाले नकली चैकीदार मालामाल ।
कोषाध्यक्ष वीएस कदम ने विधायकों, सांसदों, खिलाड़ियों , फिल्मी हस्तियों व पैरामिलिट्री फोर्स के करोड़ों भारतीय प्रशंसकों से अपील किया कि 1 जुलाई ट्वीटर अभियान में भागीदारी निभा कर सरहदों के वास्तविक चैकिदारों की पुरानी पैंशन बहाली , वन रैंक वन पेंशन व ऑर्गेनाइज्ड ग्रुप ए सर्विस के समर्थन आगे आएं यही गलवान व पुलवामा शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।





More Stories
श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को सपरिवार पहुंचे उद्योगपति एवं समाजसेवी सुशील कानौड़िया
एटीएम में लोहे की पट्टियां फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी के फ्लैट से 321 ग्राम हेरोइन बरामद, पति-पत्नी समेत तीन और पकड़े
दिल्ली पुलिस का ऑटो लिफ्टर गिरोह पर बड़ा प्रहार, 6 आरोपी गिरफ्तार; 38 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में गैंग का कथित शूटर हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार
MCD सदन आप और कांग्रेस की महिला पार्षदों के बीच भिड़ंत, मेयर के माइक में तोड़फोड़ का आरोप