मानसी शर्मा/- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को श्रावस्ती में करीब 510 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने सड़क पर उपद्रव कर रहे लोगों को कड़ी चेतावनी दी।
सीएम योगी का संदेश
सीएम योगी ने कहा कि सरकार सभी नागरिकों को सम्मान और सुरक्षा प्रदान करेगी। लेकिन अगर कोई सुरक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करता है या निर्दोष लोगों पर हमला करता है, तो उसके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि वह पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया:
“पर्व और त्योहारों के समय माहौल खराब करना किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। जो लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर उपद्रव करने की कोशिश करेंगे, उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।”
विकास योजनाओं पर जोर
सीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने हर जाति और समुदाय के लोगों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का काम किया है और किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि ये परियोजनाएं क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को मजबूत करेंगी।


More Stories
बुराड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, आरोपी पिता गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में फिटनेस का जश्न, प्रमो रन में उमड़ा जोश और उत्साह
ऋषिकेश योग महोत्सव का भव्य समापन
सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक की अहम बैठक
नैनीताल बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ
बीएचयू मिर्जापुर में राष्ट्रीय स्तर सॉफ्टबॉल कार्यशाला का भव्य आगाज