मनोरंजन/अनीशा चौहान/- बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह बना है उनका इंस्टाग्राम पोस्ट, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस जन्नत जुबैर के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में दोनों की जोड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया है। एल्विश ने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा – “तेरे दिल पर हक मेरा है”। यही लाइन सोशल मीडिया पर चर्चा का सबसे बड़ा कारण बन गई।
जन्नत-एल्विश की केमिस्ट्री ने जीता दिल
तस्वीरों में एल्विश सफेद कुर्ते में नजर आ रहे हैं, जबकि जन्नत लाल शिफॉन साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज में बेहद खूबसूरत दिखीं। दोनों की केमिस्ट्री देखकर फैंस दीवाने हो गए और कमेंट सेक्शन में “परफेक्ट जोड़ी”, “क्या बात है राव साहब” जैसे रिएक्शन की बाढ़ आ गई। हाल ही में जन्नत और फैसल शेख (मिस्टर फैसु) के बीच अनफॉलो करने की खबरों के बाद ब्रेकअप की अफवाहें सामने आई थीं। ऐसे में एल्विश की ये पोस्ट फैंस के लिए नया ट्विस्ट लेकर आई है।
सच या सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट?
एल्विश की लव लाइफ पहले भी चर्चा का विषय रही है। कभी किरती मेहरा के साथ उनका नाम जुड़ा, तो कभी उन्होंने खुद बताया कि वह पंजाब की एक रहस्यमयी लड़की को डेट कर रहे हैं। वहीं, जन्नत और फैसु ने हमेशा अपनी दोस्ती पर ही जोर दिया और डेटिंग की खबरों को नकारा। ऐसे में यह तस्वीरें किसी नए गाने या प्रोजेक्ट का हिस्सा भी हो सकती हैं।
फैंस की उत्सुकता बढ़ी
एल्विश ने इससे पहले भी महिरा शर्मा के साथ एक प्रमोशनल रील करके सुर्खियां बटोरी थीं। अब जन्नत के साथ उनकी ये तस्वीरें फैंस को और भी ज्यादा रोमांचित कर रही हैं। हर कोई यह जानने को बेताब है कि यह सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट है या फिर सच में दोनों के बीच कुछ खास चल रहा है। इसका जवाब तो आने वाले वक्त में ही मिलेगा, लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी छा चुकी है।


More Stories
रूप नगर पुलिस का बड़ा खुलासा: झपटमार गिरोह का भंडाफोड़, एक पुलिस कांस्टेबल समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी पुलिस की कार्रवाई: शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के ₹9,180 और सेंधमारी के औजार बरामद
मौरिस नगर पुलिस की बड़ी सफलता: मोबाइल स्नैचिंग के दो मामले सुलझाए, एक आरोपी गिरफ्तार
बिंदापुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: छीना-झपटी के मामले में दो सक्रिय अपराधी गिरफ्तार
एसजीटीयू के विशेष दीक्षांत समारोह में आरती सिंह राव और पद्मश्री बिमल कुमार जैन सम्मानित
लाडली योजना होगी बंद, अब ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ से बेटियों को मिलेगी ज्यादा आर्थिक मदद