
नोएडा/अनीशा चौहान/- नोएडा के सेक्टर-66 से ट्रैफिक पुलिस की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। यहां मामूली विवाद के बाद एक ट्रैफिक सिपाही ने युवक को सड़क पर गिराकर बेरहमी से लात-घूंसों से पीटा। यह पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
CCTV में कैद हुई मारपीट
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बहस के बाद सिपाही युवक को जमीन पर पटक देता है और उसके बाद लगातार लात-घूंसों से मारता है। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना को रोकने की कोशिश की, लेकिन सिपाही युवक पर टूट पड़ा।
जांच के आदेश
मामले के वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस विभाग हरकत में आया और घटना की जांच एसीपी-1 ट्रैफिक को सौंपी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।





More Stories
बादली में मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित
नजफगढ़ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 6 गिरफ्तारी के बाद जांच के दायरे में विदेश में बैठा अपराधी
विपक्ष मुख्यमंत्री की साड़ी, चप्पल और व्यक्तिगत गतिविधियों पर नजर रखने में व्यस्त है; जानिए क्यों बिफरी रेखा गुप्ता
संस्कारवान परिवार ही सशक्त समाज का आधार : तोखन साहू
देवप्रयाग इलाके में कार गिरी, 2 की मौत 3 घायल
दिल्ली में सेक्सटॉर्शन साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार