मदनपुर खादर में बनेगी 4.5 KM लंबी सड़क, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मदनपुर खादर में बनेगी 4.5 KM लंबी सड़क, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

-यूपी सिंचाई विभाग की जमीन पर होगा निर्माण, दिल्ली को मिलेगी बड़ी राहत

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  पूर्वी दिल्ली के सांसद हर्ष मल्होत्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार ने आली विहार को मथुरा रोड से जोड़ने वाली सड़क के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी देकर मदनपुर खादर क्षेत्र के निवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है।

उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग की जमीन पर बनाई जाएगी सड़क
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री मल्होत्रा ने बताया कि दिल्ली सरकार के इस प्रस्ताव को हाल में उनके मंत्रालय द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। लगभग 4.5 किलोमीटर लंबी यह सड़क उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग की जमीन पर बनाई जाएगी।

केंद्रीय सड़क अवसंरचना कोष के तहत 38 करोड़ रुपये की लगेगी अनुमानित लागत
मल्होत्रा ने बताया कि निर्माण कार्य में आली विहार से लाल शिव मंदिर तक 400 मीटर का हिस्सा, लाल शिव मंदिर से रोड नंबर 13ए तक 1.70 किलोमीटर का हिस्सा, सरिता विहार पॉकेट-डी से आली गांव तक 2.4 किलोमीटर का हिस्सा और आली विहार से मथुरा रोड तक का हिस्सा शामिल होगा। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार का सिंचाई विभाग इस परियोजना को केंद्रीय सड़क अवसंरचना कोष के तहत 38 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से क्रियान्वित करेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox