
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- पूर्वी दिल्ली के सांसद हर्ष मल्होत्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार ने आली विहार को मथुरा रोड से जोड़ने वाली सड़क के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी देकर मदनपुर खादर क्षेत्र के निवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है।
उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग की जमीन पर बनाई जाएगी सड़क
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री मल्होत्रा ने बताया कि दिल्ली सरकार के इस प्रस्ताव को हाल में उनके मंत्रालय द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। लगभग 4.5 किलोमीटर लंबी यह सड़क उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग की जमीन पर बनाई जाएगी।
केंद्रीय सड़क अवसंरचना कोष के तहत 38 करोड़ रुपये की लगेगी अनुमानित लागत
मल्होत्रा ने बताया कि निर्माण कार्य में आली विहार से लाल शिव मंदिर तक 400 मीटर का हिस्सा, लाल शिव मंदिर से रोड नंबर 13ए तक 1.70 किलोमीटर का हिस्सा, सरिता विहार पॉकेट-डी से आली गांव तक 2.4 किलोमीटर का हिस्सा और आली विहार से मथुरा रोड तक का हिस्सा शामिल होगा। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार का सिंचाई विभाग इस परियोजना को केंद्रीय सड़क अवसंरचना कोष के तहत 38 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से क्रियान्वित करेगा।





More Stories
बादली में मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित
नजफगढ़ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 6 गिरफ्तारी के बाद जांच के दायरे में विदेश में बैठा अपराधी
विपक्ष मुख्यमंत्री की साड़ी, चप्पल और व्यक्तिगत गतिविधियों पर नजर रखने में व्यस्त है; जानिए क्यों बिफरी रेखा गुप्ता
संस्कारवान परिवार ही सशक्त समाज का आधार : तोखन साहू
देवप्रयाग इलाके में कार गिरी, 2 की मौत 3 घायल
दिल्ली में सेक्सटॉर्शन साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार