HAL ने दी सफाई, ALH हेलिकॉप्टरों पर रिपोर्ट को किया खारिज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

HAL ने दी सफाई, ALH हेलिकॉप्टरों पर रिपोर्ट को किया खारिज

-टेल ड्राइव शाफ्ट (TDS) को नुकसान पहुंचने का किया दावा -सुरक्षा जांच के निर्देश का दावा

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ( HAL ) की तरफ से उस रिपोर्ट पर स्पष्टीकरण आ गया है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि उड़ान के दौरान भारतीय सेना के उड़ान संचालन के दौरान टेल ड्राइव शाफ्ट (TDS) को नुकसान पहुंचा है और इस मामले की जांच की जा रही है। HAL ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि 6 सितंबर को प्रकाशित लेखों के संदर्भ में यह स्पष्टीकरण दिया जा रहा है। ये लेख भ्रामक टिप्पणी के साथ एकतरफा दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं।

HAL की तरफ से कहा गया कि वन-टाइम चेक (ओटीसी) एक नियमित रखरखाव प्रक्रिया है, जो टेल ड्राइव शाफ्ट (TDS) में किसी खराबी के बाद जारी की जाती है। एचएएल भारतीय सेना के साथ मिलकर काम कर रहा है और मूल कारण का पता लगाने के लिए विशेषज्ञ टीमों को तैनात किया है। एचएएल दोहराता है कि हेलीकॉप्टरों की निरंतर उड़ान योग्यता के लिए रखरखाव संबंधी पहलू महत्वपूर्ण हैं और इस बात पर जोर देता है कि सभी रखरखाव निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए।

TDS को नुकसान पहुंचने का दावा
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारतीय सेना के उड़ान संचालन के दौरान टेल ड्राइव शाफ्ट (TDS) को नुकसान पहुंचाने से संबंधित एक चिंताजनक घटना दर्ज की गई, जिसके बाद ध्रुव हाईटेक लाइट हेलीकॉप्टर की ट्रांसमिशन प्रणाली के एक महत्वपूर्ण घटक की विश्वसनीयता सवालों के घेरे में आ गई। इसके बाद उड़ान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जांच के लिए तुरंत आदेश जारी करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

सुरक्षा जांच के निर्देश का भी दावा
बता दें TDS इंजन की शक्ति को टेल रोटर तक पहुंचाता है ताकि मुख्य मोटर के टॉर्क को संतुलित किया जा सके और इसकी मजबूती का हेलीकॉप्टर की दिशात्मक स्थिरता पर सीधा असर पड़ता है। रिपोर्ट के मुताबिक सेना के ध्रुव से जुड़ी यह घटना गुरुवार को हुई। अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि इसके कुछ ही घंटों बाद इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मैकेनिकल इंजीनियर्स (विमानन) महानिदेशालय ने वायुसेना और नौसेना सहित सभी एएलएच इकाइयों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षा जांच के निर्देश जारी कर दिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox