दिल्ली में छात्राओं की सुरक्षा के लिए यू-स्पेशल बस सेवा की शुरुआत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में छात्राओं की सुरक्षा के लिए यू-स्पेशल बस सेवा की शुरुआत

दिल्ली/अनीशा चौहान/-   दिल्ली सरकार ने छात्रों को राहत देते हुए एक बार फिर यू-स्पेशल बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है। यह सुविधा खास तौर पर दिल्ली यूनिवर्सिटी, जेएनयू, आईआईटी और जामिया जैसे बड़े शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों के लिए होगी। इस बार नॉर्थ और साउथ कैंपस के साथ-साथ ऑफ-कैंपस कॉलेजों को भी इस सेवा से जोड़ा गया है। आउटर दिल्ली और यमुना पार के इलाकों से रोजाना सफर करने वाले छात्रों को इससे काफी लाभ होगा।

किन रूटों पर चलेंगी बसें?
यू-स्पेशल बस सेवा को 25 नए रूटों पर शुरू किया जाएगा। इनमें नरेला से पटेल चौक, पश्चिम विहार से किरोड़ीमल कॉलेज, ओखला से खालसा कॉलेज, वसुंधरा एनक्लेव से अमर कॉलोनी कैंपस, बवाना से खालसा कॉलेज, द्वारका सेक्टर-21 से आईआईटी दिल्ली, बदरपुर बॉर्डर से अरविंदो कॉलेज, मुकुर्बा चौक से हिंदू कॉलेज, आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम से खालसा कॉलेज और नरेला से इंद्रप्रस्थ कॉलेज शामिल हैं। इसके अलावा कई मेट्रो स्टेशनों को भी इस सेवा से जोड़ा जाएगा, ताकि छात्रों को कॉलेज तक पहुंचने में और आसानी हो सके।

कौन सी बसें होंगी शामिल?
इस सेवा में कुल 70 बसें चलाई जाएंगी। इनमें 20 एयर कंडीशनर इलेक्ट्रिक बसें, 30 डीजल चालित 12 मीटर लंबी बसें और 20 डीजल चालित 9 मीटर छोटी बसें शामिल हैं। इन बसों में केवल स्टूडेंट पास होल्डर्स को ही सफर करने की अनुमति होगी। बसों की टाइमिंग कॉलेज शेड्यूल के हिसाब से तय की जाएगी, ताकि छात्र समय पर अपनी क्लास अटेंड कर सकें।

क्या होगा नया?
इस बार की यू-स्पेशल बसें और भी आधुनिक होंगी। छात्रों के लिए बसों में एसी और इलेक्ट्रिक सुविधा के साथ रेडियो सिस्टम भी होगा, जिस पर गानों की फरमाइश और शैक्षणिक कार्यक्रम चलाए जाएंगे। दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि छात्रों को किफायती, सुरक्षित और आरामदायक सफर उपलब्ध कराया जा सके।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox