
दिल्ली/अनीशा चौहान/- दिल्ली सरकार ने छात्रों को राहत देते हुए एक बार फिर यू-स्पेशल बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है। यह सुविधा खास तौर पर दिल्ली यूनिवर्सिटी, जेएनयू, आईआईटी और जामिया जैसे बड़े शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों के लिए होगी। इस बार नॉर्थ और साउथ कैंपस के साथ-साथ ऑफ-कैंपस कॉलेजों को भी इस सेवा से जोड़ा गया है। आउटर दिल्ली और यमुना पार के इलाकों से रोजाना सफर करने वाले छात्रों को इससे काफी लाभ होगा।


किन रूटों पर चलेंगी बसें?
यू-स्पेशल बस सेवा को 25 नए रूटों पर शुरू किया जाएगा। इनमें नरेला से पटेल चौक, पश्चिम विहार से किरोड़ीमल कॉलेज, ओखला से खालसा कॉलेज, वसुंधरा एनक्लेव से अमर कॉलोनी कैंपस, बवाना से खालसा कॉलेज, द्वारका सेक्टर-21 से आईआईटी दिल्ली, बदरपुर बॉर्डर से अरविंदो कॉलेज, मुकुर्बा चौक से हिंदू कॉलेज, आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम से खालसा कॉलेज और नरेला से इंद्रप्रस्थ कॉलेज शामिल हैं। इसके अलावा कई मेट्रो स्टेशनों को भी इस सेवा से जोड़ा जाएगा, ताकि छात्रों को कॉलेज तक पहुंचने में और आसानी हो सके।

कौन सी बसें होंगी शामिल?
इस सेवा में कुल 70 बसें चलाई जाएंगी। इनमें 20 एयर कंडीशनर इलेक्ट्रिक बसें, 30 डीजल चालित 12 मीटर लंबी बसें और 20 डीजल चालित 9 मीटर छोटी बसें शामिल हैं। इन बसों में केवल स्टूडेंट पास होल्डर्स को ही सफर करने की अनुमति होगी। बसों की टाइमिंग कॉलेज शेड्यूल के हिसाब से तय की जाएगी, ताकि छात्र समय पर अपनी क्लास अटेंड कर सकें।

क्या होगा नया?
इस बार की यू-स्पेशल बसें और भी आधुनिक होंगी। छात्रों के लिए बसों में एसी और इलेक्ट्रिक सुविधा के साथ रेडियो सिस्टम भी होगा, जिस पर गानों की फरमाइश और शैक्षणिक कार्यक्रम चलाए जाएंगे। दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि छात्रों को किफायती, सुरक्षित और आरामदायक सफर उपलब्ध कराया जा सके।





More Stories
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देखा छात्राओं का आत्मरक्षा प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस के ‘मिशन शक्ति’ अभियान की सराहना की
फरीदाबाद: भाखरी कचरा विवाद में नया मोड़, विपुल गोयल के सामने आई कृष्णपाल गुर्जर की योजना, कौन होगी कामयाब?
दिल्ली मेट्रो महा विस्तार: 279 KM में 16 नए रूट बनेंगे, नजफगढ़, मीठापुर-करावल से नरेला-बवाना, रोहिणी तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी, DDA मीटिंग में मुहर
वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक, स्कूटी और मोबाइल बरामद; तीन मामले सुलझे
ऋषिकेश निवासी डॉ. राजे नेगी को उत्तराखंड ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन का मुख्य सलाहकार बनाया गया, पेशेवर नैतिकता और मरीजों की सुरक्षा पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण का जोरदार प्रदर्शन