पुतिन का भारत दौरा तय, अमेरिका के टैरिफ का मिल सकता है नया जवाब

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पुतिन का भारत दौरा तय, अमेरिका के टैरिफ का मिल सकता है नया जवाब

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- ट्रंप के टैरिफ के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के दौरे पर रहे है। इस ऐलान भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहरकार अजित डोभाल ने किया हैं। डोभाल इन दिनों रूस की यात्रा पर है। पुतिन का दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के रूसी तेल खरीद और रूस के साथ संबंधों पर 25% टैरिफ लगाकर दबाव बढ़ाया है।

रूसी न्यूज एजेंसी इंटरफैक्स (Interfax) ने अजीत डोभाल के हवाले से पहले बताया था कि राष्ट्रपति पुतिन अगस्त के अंत में भारत का दौरा करेंगे।  बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुतिन के बीच यह मुलाकात भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर केंद्रित होगी, खासकर रक्षा, ऊर्जा और व्यापार जैसे क्षेत्रों में। भारत ने रूसी तेल खरीद को अपनी ऊर्जा सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों से जोड़ते हुए इसका बचाव किया है, जबकि ट्रंप इसे रूस-यूक्रेन युद्ध को वित्तीय समर्थन देने के रूप में देखते हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में मोदी ने रूस और यूक्रेन दोनों के साथ संवाद बनाए रखा है, और पुतिन का यह दौरा भारत की संतुलित कूटनीति को दर्शाता है। यह मुलाकात ट्रंप के दबाव के बीच भारत-रूस संबंधों को मजबूत करने और क्षेत्रीय स्थिरता पर चर्चा का अवसर होगी।

ट्रंप ने भारत पर लगाया 50% टैरिफ
आपको बता दें कि ट्रंप ने बुधवार को भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की जिससे कुल टैरिफ बढ़कर 50% हो गया है। भारत पर यह 50% टैरिफ ट्रंप का कार्यकारी आदेश जारी होने के 21 दिन बाद से लागू होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox