मटियाला विधानसभा के रावता और गालिबपुर गांव में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, किसानों की सुनी पीड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मटियाला विधानसभा के रावता और गालिबपुर गांव में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, किसानों की सुनी पीड़ा

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  दिल्ली देहात के मटियाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रावता और गालिबपुर गांव में हाल ही में हुई भारी मानसूनी बारिश के कारण आई बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हो गया है। बाढ़ग्रस्त इलाकों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए जनप्रतिनिधियों ने किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को नज़दीक से समझा। ग्रामीणों की स्थिति का जायज़ा लेने के बाद संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए गए।

प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी
इस निरीक्षण दौरे में मटियाला विधानसभा के विधायक एडवोकेट संदीप सहारावत, डीएम साउथ वेस्ट मेकला चैतन्य प्रसाद, एसडीएम कापसहेड़ा पीयूष मोहंती, बाढ़ नियंत्रण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय ग्रामवासी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों की यथाशीघ्र व्यवस्था सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।

किसानों की समस्याएं प्राथमिकता में
स्थानीय किसानों ने बाढ़ के कारण फसलों को हुए नुकसान, जलभराव, और गांव की मूलभूत सुविधाओं पर पड़े प्रभाव के बारे में बताया। अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए राहत कार्यों को तेज़ी से शुरू करने के निर्देश दिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox