
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- दिल्ली देहात के मटियाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रावता और गालिबपुर गांव में हाल ही में हुई भारी मानसूनी बारिश के कारण आई बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हो गया है। बाढ़ग्रस्त इलाकों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए जनप्रतिनिधियों ने किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को नज़दीक से समझा। ग्रामीणों की स्थिति का जायज़ा लेने के बाद संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए गए।

प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी
इस निरीक्षण दौरे में मटियाला विधानसभा के विधायक एडवोकेट संदीप सहारावत, डीएम साउथ वेस्ट मेकला चैतन्य प्रसाद, एसडीएम कापसहेड़ा पीयूष मोहंती, बाढ़ नियंत्रण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय ग्रामवासी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों की यथाशीघ्र व्यवस्था सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।

किसानों की समस्याएं प्राथमिकता में
स्थानीय किसानों ने बाढ़ के कारण फसलों को हुए नुकसान, जलभराव, और गांव की मूलभूत सुविधाओं पर पड़े प्रभाव के बारे में बताया। अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए राहत कार्यों को तेज़ी से शुरू करने के निर्देश दिए।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!